चास में मिठाई दुकानों और बेकरी की जांच, तीन प्रतिष्ठानों पर 18 हजार जुर्माना
जांच करते निगम के अधिकारी | Prabhat Khabar Network
चास नगर निगम क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर एक बड़ा अभियान चलाया गया. निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली तीन मिठाई दुकानों और बेकरी प्रतिष्ठानों पर कुल 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया.
चास नगर निगम क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर गुरुवार को जांच अभियान चलाया गया. खाद्य निरीक्षक और नगर निगम के कार्यालय कर्मियों की टीम ने विभिन्न मिठाई दुकानों और बेकरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. इस दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर तीन दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 18 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया.
आपके शहर में
खाद्य पदार्थों के रख-रखाव की हुई जांच
निरीक्षण के दौरान दुकानों में खाद्य पदार्थों के रख-रखाव, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था की जांच की गयी. इसके अलावा खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री स्थल की साफ-सफाई तथा निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की स्थिति भी देखी गयी.
जांच के दौरान नियमों और निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित तीन प्रतिष्ठानों के संचालकों से जुर्माना वसूला गया. साथ ही उन्हें भविष्य में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी सभी मानकों का पूर्ण पालन करने का निर्देश दिया गया.
नियमित जारी रहेगा निरीक्षण अभियान
चास नगर निगम प्रशासन ने कहा कि नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है. खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर आगे भी नियमित निरीक्षण किया जायेगा. नियमों का उल्लंघन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई भी की जायेगी.
दुकानदारों से नियमों का पालन करने की अपील
नगर निगम प्रशासन ने सभी मिठाई दुकानदारों, बेकरी संचालकों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों से खाद्य सुरक्षा नियमों, स्वच्छता मानकों और निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए