संदिग्धों की निगरानी के लिए शहर में 35 जगहों पर लगेगा सीसीटीवी कैमरा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Aug 2024 12:42 AM

विज्ञापन

बीएस सिटी थाना में पुलिस व शहर के व्यवसायियों की संयुक्त बैठक

विज्ञापन

संवाददाता, बोकारो.

बोकारो शहर की निगरानी के लिए विभिन्न चौक-चौराहों पर हाई क्वालिटी का सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा. पुलिस की ओर से पहल शुरू कर दी गयी है. बीएस सिटी थाना में मंगलवार को शहर के व्यवसायियों के साथ पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई. अध्यक्षता सिटी डीएसपी आलोक रंजन व संचालन बीएस सिटी थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास ने किया. श्री रंजन ने कहा : शहर की सुरक्षा की हम सभी को मिलकर करनी है. अपराधी शहर में प्रवेश करने व अपराध से पहले पकड़े जाये. शहर अपना है. इसकी सुरक्षा की जवाबदेही हमारी है. व्यवसायी अपने प्रतिष्ठान के अंदर व आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी लगाएं. ध्यान रखें की सीसीटीवी उच्च क्वालिटी की हो, ताकि अपराधी की शिनाख्त आसानी से की जा सके. आपसी सहयोग से हम लगातार अपराधी को पकड़ने में कामयाब हो रहे हैं. व्यवसायियों ने पुलिस अधिकारियों को मदद व सहयोग का भरोसा दिया है. शहर में पुलिस अधिकारियों की ओर से प्वाइंट चिह्नित किया गया है. जहां सीसीटीवी को इंस्टॉल किया जायेगा. संबंधित थाना गश्ती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से क्षेत्रमें होनेवाले संदिग्ध गतिविधियों व संदिग्ध व्यक्ति पर भी नजर रखी जा सकेगी. मौके पर बीएस सिटी थाना के पुलिस अधिकारी के अलावा अन्य थाना के पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola