BOKARO NEWS : पेड़ से टकरायी कार, एक की मौत, चार घायल

Updated:
विज्ञापन

BOKARO NEWS : अलगड्डा के पास रविवार की सुबह एक कार (बीआरओ 1पीएल 5120) पेड़ से टकरा गयी. कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी और चार लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

तेनुघाट. अलगड्डा के पास रविवार की सुबह एक कार (बीआरओ 1पीएल 5120) पेड़ से टकरा गयी. कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी और चार लोग घायल हो गये. कार में सवार सभी लोग बिहार के डुमरांव से बोकारो आ रहे थे. ड्राइवर को झपकी लगने के कारण दुर्घटना हुई. कार में सवार हरि तिवारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. संजय कुमार, बबलू कुमार तिवारी, भगवान साहू और ड्राइवर सोनू गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलाें को अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट लाया गया. डॉ शंभू कुमार ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल संजय कुमार और भगवान साहू को बोकारो रेफर कर दिया. हरि तिवारी के शव का पोस्टमार्टम अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट में किया गया. परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola