ePaper

बेरमो को प्रदूषण मुक्त करने को लेकर चलाया गया अभियान

Updated at : 01 Sep 2024 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
बेरमो को प्रदूषण मुक्त करने को लेकर चलाया गया अभियान

बेरमो को प्रदूषण मुक्त करने को लेकर चलाया गया अभियान

विज्ञापन

फुसरो. फुसरो के पुराना बीडीओ ऑफिस में रविवार को बेरमो को प्रदूषण मुक्त करने को लेकर ””””बेरमो को जीने दो”””” जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान की ओर से किया गया. संस्थान के महासचिव शशि भूषण ओझा मुकुल ने कहा कि प्रदूषण और गंदगी के खिलाफ को बचाने के लिए जागृत करना उद्देश्य है. डॉ रवींद्र उषा सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन की चेयरमैन डॉ उषा सिंह व मजदूर नेता जवाहर लाल यादव ने कहा कि बेरमो को प्रदूषण से बचाने के लिए लोगों को आगे आना होगा. समाजसेवी देवतानंद दुबे, संस्था के सचिव बबलू पांडेय, संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष रघुवर प्रसाद ने भी अपने विचार रखे. यहां सर्वसम्मति से बसंत पाठक को अभियान का संयोजक बनाया गया. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, मुकेश मिश्रा, बृज बिहारी पांडेय, अनिलचंद्र झा, अजय झा, दिनेश सिंह, धीरज पांडेय, अशोक मिश्रा, सुमित सिंह, लक्ष्मण शर्मा, सचिन मिश्रा, दीनदयाल मिश्रा, संत सिंह, गुड्डू दुबे, इंद्रजीत मुखर्जी, पंकज पांडेय, सुनीता देवी, रवींद्र तिवारी, रामनरेश द्विवेदी, लालु गिरि, श्रीकांत सिंह यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola