बोकारो के विकास को लेकर BSL से चैंबर की दो टूक, स्थानीय उद्योगों को 10 लाख तक के काम की मांग

Updated:
विज्ञापन

14 | Prabhat Khabar Network

बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बीएसएल के निदेशक प्रभारी से मिलकर संयंत्र के विस्तार, स्थानीय उद्योगों को काम देने और शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन

बोकारो: बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन से मुलाकात की. इस दौरान बोकारो इस्पात संयंत्र के विस्तारीकरण, अतिरिक्त भूमि के उपयोग, खाली पड़े भवनों से राजस्व सृजन समेत शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

चैंबर के महामंत्री राजकुमार जायसवाल ने प्लांट लेवल कमेटी में चैंबर को प्रतिनिधित्व देने की मांग रखी. उन्होंने स्थानीय औद्योगिक इकाइयों को कम से कम 10 लाख रुपये तक के कार्यादेश देने तथा पीपीएस के माध्यम से खरीद प्रक्रिया में स्थानीय इकाइयों की भागीदारी बढ़ाने का आग्रह किया.

प्रतिनिधिमंडल ने व्यावसायिक-सह-आवासीय भूखंडों के शुल्क निर्धारण का मुद्दा भी उठाया. इसके अलावा शहर में साफ-सफाई और सीवेज व्यवस्था में सुधार की मांग की गयी, ताकि आम लोगों और कारोबारियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

बैठक में चैंबर प्रतिनिधियों ने बोकारो के औद्योगिक और व्यावसायिक विकास को गति देने के लिए बीएसएल और स्थानीय व्यापारिक-औद्योगिक इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया.

मौके पर बीएसएल के ईडी एमएम सीआर मिश्रा और ईडी वर्क्स अनूप दत्त समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola