बोकारो थर्मल : बाहर से लौटे चार युवकों की जांच

Updated:
विज्ञापन

बोकारो थर्मल : दूसरे राज्यों से बोकारो थर्मल लौटे चार युवकों की स्वास्थ्य जांच रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरमो के डॉ मनीष, एमपीडब्ल्यू रंजीत कुमार, एएनएम मार्था तिर्की एवं पुष्पा मोनिका खलको ने की. जांच में आंगनबाड़ी सेविका रिंकू कुमारी ने भी सहयोग किया. जांच के बाद डॉ मनीष ने बताया कि युवकों में […]

विज्ञापन

बोकारो थर्मल : दूसरे राज्यों से बोकारो थर्मल लौटे चार युवकों की स्वास्थ्य जांच रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरमो के डॉ मनीष, एमपीडब्ल्यू रंजीत कुमार, एएनएम मार्था तिर्की एवं पुष्पा मोनिका खलको ने की. जांच में आंगनबाड़ी सेविका रिंकू कुमारी ने भी सहयोग किया. जांच के बाद डॉ मनीष ने बताया कि युवकों में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं. फिर भी चारों को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहने तथा किसी से नहीं मिलने का निर्देश दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रविवार को बोकारो थर्मल इंस्पेक्टर विनोद कुमार व सीएचसी बेरमो के डॉ मनीष को स्थानीय लोगों ने बताया कि चार युवक बाहर के राज्यों (आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और मुंबई ) से लौटे हैं. सूचना के बाद अस्पताल की टीम के साथ डॉ मनीष संबंधित कॉलोनियों में पहुंचे और दूरी बना कर चारों युवक से पूछताछ की. इसके बाद चारों की स्वास्थ्य जांच की गयी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola