Bokaro News: नशा सूंघा महिला को किया बेहोश, घर से तीन लाख के जेवर व पांच हजार नकद ले भागे

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News: चीरा चास थाना क्षेत्र के पिलरगोरिया वार्ड नंबर छह की घटना, अस्पताल में होश में आने पर महिला ने बतायी आपबीती.

विज्ञापन

बोकारो, चीरा चास थाना क्षेत्र के पिलरगोरिया वार्ड नंबर छह में बुधवार की दोपहर दो बजे नशाखुरानी गैंग की महिला सदस्य ने घर में अकेली महिला को बेहोश कर लगभग तीन लाख के जेवर व पांच हजार नकद ले कर फरार हो गयी. पड़ोसी ने जब महिला को बेहोश देखा, तो पास में उनकी बेटी को सूचना दी. इसके बाद परिवार के सदस्य वह आसपास के लोग जुटे. बेहोश महिला को अस्पताल ले जाया गया. जानकारी के अनुसार मुर्गा व्यवसाय हैदर अली की पत्नी सुल्ताना बीबी घर में अकेली थी. बेहोशी से बाहर निकलने के बाद महिला ने बताया कि दो दिन पूर्व एक पुरुष सदस्य भिक्षा मांगने के बहाने आया. भिक्षा लेने के बाद घर के सदस्यों के संबंध में पूछताछ की और चला गया. बुधवार की दोपहर दो बजे एक महिला सदस्य भिक्षा मांगने के बहाने आयी. जब वह उसे भिक्षा लाने के लिए घर में जाने लगी, तो पीछे से नशीला पदार्थ सूंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गयी. वहीं परिजनों ने देखा कि घर के अंदर पूरा सामान अस्त-व्यस्त था. जांच करने पर पता चला कि नशा खुरानी गिरोह की महिला सदस्य पूरे घर को खंगालने के बाद लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के गहने व नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गयी. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. इधर चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने घटना को अंजाम दिया है. प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई जा रही है. ———— पिछले वर्ष के मध्य में नशाखुरानी गिरोह ने बोकारो टाउन सर्किल व इंडस्ट्रियल एरिया में दहशत मचा रखा था. पुलिस ने टीम वर्क में गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था. इस कार्रवाई के बाद नशाखुरानी गिरोह के आतंक पर अंकुश लगा हुआ था. लंबे अंतराल के बाद चीरा चास में नशाखुरानी गिरोह का मामला सामने आया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola