Bokaro News : महिला ने बेटी के नामांकन की लगायी गुहार, डीसी ने दिये निर्देश

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित जनता दरबार में 31 मामलों पर हुई सुनवाई, संबंधित विभाग के पदाधिकारी को दिया गया दिशा-निर्देश.

विज्ञापन

बोकारो, समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को आयोजित हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम (जनता दरबार) में उपायुक्त अजय नाथ झा ने आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर सुनवाई की. 31 मामलों पर सुनवाई की गयी. संबंधित विभाग के पदाधिकारी को दिशा-निर्देश दिया गया. पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र निवासी दिव्यांग मां लुधु कुमारी छोटे बेटे मोती कुमार महतो के साथ पहुंचीं. लुधु कुमारी ने अपनी बेटी करुणा कुमारी की कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चास में नामांकन की गुहार लगायी. बताया कि परिवार की आर्थिक व सामाजिक परिस्थितियों के कारण बच्ची का नामांकन अन्य विद्यालय में नहीं हो पाया था. उपायुक्त श्री झा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि करुणा का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाये. ताकि, बच्ची की पढ़ाई बाधित नहीं हो. उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल शिकायत सुनना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों तक संवेदनशीलता के साथ सहायता पहुंचाना भी है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरती जाये, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे. जनता दरबार में शिक्षा विभाग, सामान्य शाखा, चास अंचल, आपूर्ति, राजस्व संबंधित विवाद, सामाजिक सुरक्षा आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे. मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola