Bokaro News: फुसरो व चास में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करेगी वैन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bokaro News: नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर समाहरणालय परिसर से डीसी, डीडीसी व एसडीओ ने जागरूकता वैन को किया रवाना.

विज्ञापन

बोकारो, नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मंगलवार को समाहरणालय परिसर से जागरूकता वैन रवाना किया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढांडा ने वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

मतदाता जागरूकता वैन चास नगर निगम व फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को मतदान दिवस, मतदान प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम सत्यापन व शत-प्रतिशत मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करेगी. वैन के माध्यम से विभिन्न वार्ड, सार्वजनिक स्थल व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ऑडियो संदेश, पोस्टर व प्रचार सामग्री के जरिए नागरिकों को मतदान के प्रति प्रेरित किया जायेगा.

मतदान में सहभागिता बढ़ाने पर जोर

डीइओ श्री झा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की सहभागिता आवश्यक है. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वह नगर पालिका निर्वाचन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें. मौके पर डीपीएलआर मेनका, उप निर्वाचन पदाधिकारी सफीक आलम, एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ, डीपीआरओ रवि कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola