Bokaro News: सात लाख रुपये प्रति वर्ष की होगी आर्थिक बचत, कार्बन उत्सर्जन में आयेगी कमी

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News: बोकारो इस्पात संयंत्र के प्रोपेन प्लांट-1 में स्वचालित स्प्रिंकलर सिस्टम का उद्घाटन, अब स्वचालित स्प्रिंकलर सिस्टम के संचालन के लिए पंप को चलाने की आवश्यकता नहीं व सिस्टम के इंस्टालेशन से प्रोपेन लीकेज व आग के संभावित खतरे से सुरक्षा.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो इस्पात संयंत्र के प्रोपेन प्लांट -1 में कार्बन फुटप्रिंट कम करने व सुरक्षा के उद्देश्य से स्वचालित स्प्रिंकलर सिस्टम का उद्घाटन अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप कुमार दत्त ने मंगलवार को किया. बताया गया कि अब स्वचालित स्प्रिंकलर सिस्टम के संचालन के लिए पंप को चलाने की आवश्यकता नहीं है, जिससे कार्बन उत्सर्जन में कमी के साथ-साथ वातावरण पर इसके दुष्प्रभाव को कम किया जा सका. ऊर्जा खपत में कमी के कारण लगभग सात लाख रुपये प्रति वर्ष की आर्थिक बचत भी सुनिश्चित की गयी. सिस्टम के इंस्टालेशन से प्रोपेन लीकेज व आग के संभावित खतरे से सुरक्षा सुनिश्चित करने में सफलता मिलेगी. उल्लेखनीय है की प्रोपेन प्लांट-1 में रोड टैंकर से लिक्विड प्रोपेन का अनलोडिंग सुरक्षित तरीके से करने के लिए स्प्रिंकलर सिस्टम का उपयोग किया जाता है, जिसे 160 किलोवाट के मोटर द्वारा संचालित पंप के माध्यम से चलाया जाता था. मुख्य महाप्रबंधक उपयोगिताएं एसआर सिंह के मार्गदर्शन व महाप्रबंधक गैस उपयोगिताएं अरुण चौहान के नेतृत्व में स्वचालित स्प्रिंकलर सिस्टम को आतंरिक संसाधनों द्वारा संपादित करने का निर्णय लिया गया. इस कार्य का योजनाबद्ध क्रियान्वयन उपप्रबंधक गैस उपोगिताएं आरएन देव व उपप्रबंधक गैस उपोगिताएं मनीष स्नेही के देख-रेख में गैस यूटिलिटी की मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल टीम द्वारा आतंरिक संसाधनों से हुआ. मौके पर एसआर सिंह, महाप्रबंधक गैस उपयोगिताएं एस गुप्ता, अरुण चौहान, राजीव सिंह, वीके शर्मा सहित गैस उपयोगिताएं विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola