Bokaro News : मरम्मत कार्य के चलते 31 जनवरी को बंद रहेगी तेलमच्चो पुल रेल क्रॉसिंग

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : शनिवार की सुबह नौ बजे से शाम 04:30 बजे तक रास्ता अवरुद्ध रहेगा, करीब 10 किलोमीटर का फेरा लगाकर जोधाडीह मोड़ चास होते हुए दामोदर पुल पहुंचना होगा.

विज्ञापन

बोकारो, मरम्मत कार्य के चलते बोकारो के सेक्टर 11 स्थित रेलवे क्रॉसिंग 31 जनवरी को बंद रहेगी. दक्षिण-पूर्व रेलवे महुदा अनुभाग द्वारा मरम्मत कार्य किया जाना है. कार्य के चलते सुबह नौ बजे से शाम 04:30 बजे तक रास्ता अवरुद्ध रहेगा. शुक्रवार को जारी सूचना के अनुसार, क्रॉसिंग बंद होने से सेक्टर 11 होकर धनबाद जाने-आने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना होगा. इससे करीब 10 किलोमीटर का फेरा लगाकर जोधाडीह मोड़ चास होते हुए दामोदर पुल पहुंचना होगा. मरम्मत कार्य तेलमच्चो के समीप रेलवे क्रॉसिंग के पास होगा, जो इस्पात नगर रेलखंड की लेवल क्रॉसिंग संख्या टीबी 15 में स्थित है.

जनता दरबार में 10 मामलों पर हुई सुनवाई

बोकारो, समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम (जनता दरबार) आयोजित हुआ. डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने लोगों की समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की. शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे 10 से ज्यादा लोगों की समस्या व शिकायत पर सुनवाई हुई. साथ ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर समाधान करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में शिक्षा विभाग, राजस्व संबंधित विवाद, सामाजिक सुरक्षा आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. मौके पर सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, परियोजना पदाधिकारी मानिक चंद्र प्रजापति सहित अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola