Bokaro News: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं : सिविल सर्जन

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News: सदर अस्पताल में आत्महत्या रोकथाम पर ‘चलो नकारात्मक विचारों को बदले’ विषयक गोष्ठी, किया गया जागरूक

विज्ञापन

बोकारो, कैंप दो स्थित सदर अस्पताल प्रांगण में बुधवार को ‘चलो नकारात्मक विचारों को बदले’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया. उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद, सदर प्रभारी उपाधीक्षक डॉ सौरव सांख्यान व बेरमो अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एनपी सिंह ने संयुक्त रूप से किया. सीएस डॉ प्रसाद ने कहा कि आत्महत्या किसी भी समस्या का हल नहीं है. अपनी परेशानियों से खुद जूझने की कोशिश नहीं करें. बड़ी परेशानियों को साझा करें. छोटी परेशानी से निबटे. मन दु:खी होने पर अच्छी बातों व अच्छे विचारों को याद करें. मन को जितना हल्का रखेंगे, उतनी ही ऊर्जा समाहित होगी. जब भी आत्महत्या के विचार मन में आये. उसे साझा करें.

परिवार से साझा करें अपनी हर बातों को : डॉ सौरव

सदर अस्पताल के प्रभारी डीएस डॉ सौरव ने कहा कि अच्छी या खराब छोटी से छोटी बातों को परिवार से साझा करें. जीवन में प्रसन्नता सबसे बड़ी जरूरत है. मन खुश होगा, तो तनाव व अवसाद आसपास भी नहीं फटकेगा. ऐसे में परिवार के साथ समाज व देश को भी आगे बढाने में सहयोगी साबित होंगे. आपका जीवन बहुमूल्य है. इसे समझें. डॉ एनपी सिंह ने कहा कि आत्महत्या एक दिन का निर्णय नहीं होता है. परिवार व समाज को संकेत समझने की जरूरत है. जब भी आसपास का इंसान चिड़चिड़ा होने लगे. हर बात पर नकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करने लगे, तो जरूरत है. व्यक्ति की परेशानी को समझे. टेली मानस नंबर 14416 पर कॉल कर सहायता लिया जा सकता है. मौके पर चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola