BOKARO NEWS : बोकारो में स्कूल वाहन ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौत, आक्रोशित लोगों ने की गाड़ी में तोड़फोड़

Updated:
विज्ञापन

BOKARO NEWS : मूलत: बरवाअड्डा थाना के बरवाडीह गांव का रहनेवाला था अंशु चौधरी, सेक्टर चार थाना क्षेत्र के सेक्टर चार जी स्थित औरंगाबाद मोड़ की घटना

विज्ञापन

बोकारो, सेक्टर चार थाना क्षेत्र के सेक्टर चार जी औरंगाबाद मोड़ के समीप मंगलवार को एक स्कूल वैन ने 25 वर्षीय युवक अंशु चौधरी को टक्कर मार दी. वह सेक्टर चार जी, आवास संख्या 3200 का निवासी था. हालांकि अंशु मूल रूप से बरवाअड्डा के बरवाडीह गांव का रहनेवाला था. युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बोकारो जनरल अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. युवक को बचाने के चक्कर में एक अन्य युवक का पैर टूट गया. घटना की जानकारी मिलने पर सेक्टर 4 थाना के एएसआइ आवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया. भीड़ चालक व स्कूल के संचालक को बुलाने की मांग कर रही थी. पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझा कर शांत किया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है. प्रत्यक्षदर्शी संजय कुमार ने बताया कि स्कूल वैन सेक्टर टू से किसी मोटरसाइकिल में टक्कर मार कर भाग रही थी. वैन चालक सेक्टर 4जी औरंगाबाद मोड़ के रास्ते भाग रहा था. अंशु चौधरी गाड़ी लगाकर मोबाइल से बात कर रहा था. इस दौरान चालक ने वाहन बैक कर भागने की कोशिश की. भागने के क्रम में अंशु चौधरी पर गाड़ी चढ़ा दी. अंशु को बचाने आये एक अन्य युवक के पैर पर गाड़ी चढ़ा दी. इसमें युवक का पैर टूट गया. अंशु चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. युवक निजी कंपनी में सुपरवाइजर था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola