BOKARO NEWS : हर आठ दिनों पर कैंप लगाकर ठेकाकर्मियों का हो री-मेडिकल : बीके चौधरी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Oct 2024 11:02 PM

विज्ञापन

BOKARO NEWS : जय झारखंड मजदूर समाज ने बोकारो जनरल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी से की वार्ता

विज्ञापन

बोकारो, ठेकाकर्मियों के री-मेडिकल जांच में हो रहे विलंब को लेकर सोमवार को जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी के नेतृत्व में बोकारो जनरल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी विभूति करुणामय से वार्ता हुई. श्री चौधरी ने कहा कि ठेकाकर्मियों के री-मेडिकल जांच में हो रही देरी के कारण ठेका मजदूरों के परिवार के सामने भुखमरी की नौबत आ गयी है. श्री चौधरी ने कहा कि सात जुलाई को केंद्रीय सहायक श्रमायुक्त व प्रबंधन के साथ हुई त्रिपक्षीय वार्ता मे लिखित समझौता हुआ था कि सात दिन दवा सेवन के बाद फिर से आठवें दिन री-मेडिकल कर ठेका मजदूरों को काम पर वापस ले लिया जायेगा. इसका प्रबंधन ने अनुपालन नही किया.श्री चौधरी ने कहा कि आठ दिन के बाद री-मेडिकल जांच के जगह 30 से 45 दिन पर भी री-मेडिकल जांच नहीं हो रही है. बोकारो जनरल अस्पताल कैंप लगाकर एक दिन मे री-मेडिकल जांच कराये. जिससे ठेका मजदूर काम पर वापस जा सके. निर्धारित संख्या 50 की जगह 100 मजदूर का मेडिकल जांच करना शुरू करें, अन्यथा जय झारखंड मजदूर समाज प्रबंधन पर समझौता का उल्लंघन करने संबधित शिकायत केंद्रीय सहायक श्रमायुक्त से करेगा. आंदोलन होगा. मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी विभूति करुणामय ने कहा कि एक-दो दिन में कैंप लगाकर री-मेडिकल जांच होगा. दिलीप लकड़ा के आश्रित को भी नियोजन दे दिया जायेगा. मौके पर बीजीएच के डॉ आनंद कुमार, डॉ आनंदो मंडल, डॉ जॉन्सन भुईया, डॉ वर्षा धनोंकर, कार्मिक विभाग से मनोरंजन बाउरी समेत यूनियन के शंकर कुमार, आरबी चौधरी, रोशन कुमार, रामा रवानी, राजेंद्र प्रसाद, माणिकचंद साव व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola