Bokaro News: मरम्मत की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग
Author Anand kumar upadhyay
Updated:
विज्ञापन
Bokaro News: बोकारो टू चीरा चास वाया आशालता सेक्टर पांच : 500 मीटर की सड़क में 50 से अधिक गढ्ढे, 50 हजार की आबादी प्रभावित, चीरा चास के निवासियों के साथ वेदांता इलेक्ट्रोस्टील के अधिकारी-कर्मी व स्कूलों के बस प्रतिदिन करते हैं आवागमन.
विज्ञापन
सुनील तिवारी, बोकारो, 500 मीटर की सड़क पर 50 से अधिक छोटे-बड़े गड्ढे बन गये हैं, जिससे 50 हजार से अधिक की आबादी परेशान हैं. बात हो रही है बोकारो टू चीरा चास वाया आशालता सेक्टर पांच की सड़क की. चीरा चास के आधा दर्जन से अधिक लोग बुधवार काे आशालता के निकट सड़क के पास जमा हुए. सड़क पर बने गड्ढे में बैठ कर बीएसएल प्रबंधन से मरम्मत की मांग की.
लोगों ने कहा कि गड्ढे के कारण हर पल सड़क दुर्घटना की आशंका रहती है. चारपहिया वाहन रेंगते नजर आते हैं, जबकि दोपहिया वाहन जान-जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं. सड़क पर स्ट्रीट लाइट भी नहीं है. इसके कारण शाम ढलते हीं पता हीं नहीं चलता है कि कहां गड्ढे है और कहां सड़क. इससे दोपहिया वाहन चालकों को बहुत परेशानी होती है. बता दें कि इस सड़क का उपयोग चीरा चास के हजारों निवासियों के साथ वेदांता इलेक्ट्रोस्टील के सैकड़ों अधिकारी-कर्मी व बोकारो के दर्जनों स्कूलों के बस आवागमन के लिए प्रतिदिन करते हैं. बावजूद, इस सड़क की मरम्मत की ओर बोकारो स्टील प्रबंधन का ध्यान नहीं जा रहा है. इससे लोगों में आक्रोश है.आज तक सड़क की नहीं हुई मरम्मत
सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. इस सड़क से चीरा चास की पूरी आबादी आवागमन करती है. जानकारी के अनुसार, बीएसएल प्रबंधन की ओर से लगभग पांच-सात साल पहले सड़क पर बने गड्ढे को भरा गया था. आसपास के लोगों ने बताया कि जब से सड़क बनी है, तब से लेकर आज तक सड़क की मरम्मत हुई हीं नहीं और इसपर लोड बहुत अधिक बढ़ गया.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन