Bokaro News: बोकारो के 100 से अधिक विद्यार्थियों को 95 परसेंटाइल

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News: बोकारो के 100 से अधिक विद्यार्थियों को 95 परसेंटाइल

Bokaro News: जेइइ मेन के पहले सेशन में बोकारो के विद्यार्थियों ने कामयाबी का लहराया परचम, पहला सत्र 21 जनवरी से 29 जनवरी के बीच हुआ था, दूसरा सत्र दो से आठ अप्रैल तक होगा.

विज्ञापन

बोकारो, इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित देश की प्रतिष्ठित संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेइइ मेन) में बोकारो के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी कामयाबी का परचम लहराया है. इस साल आयोजित जेइइ मेन के प्रथम सत्र में बोकारो के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने 95 परसेंटाइल आया है. डीपीएस बोकारो, चिन्मय विद्यालय बोकारो, श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल सेक्टर पांच, डीएवी सेक्टर चार सहित अन्य स्कूलों के बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. सफल विद्यार्थी अब जेइइ एडवांस की तैयारी में जुट गये हैं.

परीक्षा में 3479 अभ्यर्थी हुए थे शामिल

यहां उल्लेखनीय है कि एनटीए जेइइ मेन को दो सत्रों में आयोजन करती है. परीक्षा का पहला सत्र 21 जनवरी से 29 जनवरी के बीच हुआ था. परीक्षा में कुल 3479 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. बोकारो में दो परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. पहला सेंटर चिकसिया (चास) में डॉ एस. राधाकृष्णन बीएड कॉलेज के समीप बोकारो एजुकेशन ट्रस्ट कैंपस स्थित अल्फा आइसीटी सेंटर व दूसरा ग्वालाडीह मोड़, पुरुलिया रोड, चास स्थित क्रिसेन्ट लैब्स (क्रिसेन्ट पब्लिक स्कूल के निकट) बनाया गया था. दूसरे सत्र की परीक्षाएं दो से आठ अप्रैल 2026 की अवधि में होगी.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola