Bokaro News: झारखंड के प्रवासी मजदूर की गुजरात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव वापस आने पर रो पड़ा पूरा गांव

Author Rupali das
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News: झारखंड के प्रवासी मजदूर रेशका हेंब्रम की गुजरात के सूरत में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. रविवार सुबह रेशका का शव रजडेरवा गांव पहुंचा. इसके बाद पूरे गांव में मातम पसर गया. मृतक के साथी ने फोन पर उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दी थी.

विज्ञापन

Bokaro News| ललपनिया, नागेश्वर: झारखंड के एक प्रवासी मजदूर की गुजरात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. इसके बाद उसके शव को सूरत से गांव पहुंचा दिया गया. शव पहुंचते ही मृतक के गांव में मातम पसर गया. जानकारी के अनुसार, गुजरात के सूरत में बीते शुक्रवार यानी 23 मई को दो मंजिला बिल्डिंग से गिरने के कारण गोमिया के एक प्रवासी मजदूर रेशका हेंब्रम की मौत हो गई. मृतक गोमिया के चतरो चट्टी थाना क्षेत्र के राजडेरवा गांव का रहने वाला है. वह सूरत में सेटरिंग मिस्त्री का काम करता था. वह गुजरात में गोमिया के साथी मजदूर मोहन मुर्मू के साथ रहता था. मोहन ने फोन पर रेशका की मौत की खबर परिवारवालों को दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतक के साथी ने क्या बताया

मृतक के साथी मोहन ने बताया कि हम तीन लोग खाना खाने के बाद दो मंजिला बिल्डिंग की छत पर सोने चले गए थे. जब सुबह 4 बजे नींद खुली, तो उसने रेशका हेंब्रम को गायब पाया. इस पर उसने रेशका को ढूंढा. काफी खोजबीन करने पर देखा कि रेशका बिल्डिंग के नीचे गिरा हुआ है. उसने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी. फिर, उसे लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने रेशका को मृत घोषित कर दिया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बीडीओ ने दिया मुआवजे का आश्वासन

मोहन ने कहा कि संभावना है कि हमलोग के सो जाने के बाद वह देर रात को शौच के लिए उठ छत के किनारे चला गया और तभी नीचे गिर गया होगा. स्थानीय पुलिस ने उसका पोस्टमॉर्टम कराकर शव हमें सौंप दिया है. रविवार सुबह रेशका का शव रजडेरवा गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही गांव में मातम पसर गया. रेशका की पत्नी सोली मुनी देवी, भाई सानू मांझी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना पर बीडीओ महादेव कुमार महतो ने कहा कि मृतक की पत्नी को सरकार से मिलने वाला मुआवजा दिलवाया जायेगा. साथ ही पत्नी को विधवा पेंशन के अलावा पारिवारिक लाभ भी मिलेगा.

इसे भी पढ़ें

Naxalbari Week Alert: झारखंड में नक्सलबाड़ी लड़ाई सप्ताह पर अलर्ट, एटीएस को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

Shravani Mela: ‘बोल बम’ की गूंज और आस्था का सैलाब, जानिये देवघर में क्यों लगता है भव्य श्रावणी मेला

Om Birla Jharkhand Visit: रांची पहुंचे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola