Bokaro News : शिक्षा ही व्यक्ति को आत्मनिर्भर व समाज को सशक्त बनाती है : सचिव
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 27 Jan 2026 10:35 PM
Bokaro News : सिंहपुर इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों का विदाई समारोह का आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित.
कसमार, कसमार प्रखंड के सिंहपुर इंटर कॉलेज में मंगलवार को 12वीं कक्षा (सत्र 2024-26) व स्नातक (सत्र 2021-24) के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि कॉलेज सचिव सुजीत कुमार विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति को आत्मनिर्भर और समाज को सशक्त बनाती है. विशिष्ट अतिथि पूर्व सचिव काशीनाथ महतो, डिग्री कॉलेज सचिव झबुलाल महतो, कॉलेज प्रशासक डॉ सुजाता कुमारी, सेवानिवृत्त शिक्षक निशाकर दे, समाजसेविका सरस्वती सिंह, पंचायत समिति सदस्य विनोद महतो रसलीन, मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम महतो, पूर्व मुखिया रामसेवक जायसवाल, किशोर कांत थे. इस दौरान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. इसके साथ ही अनुशासन, शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 विद्यार्थियों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया. कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एकल गीत, समूह गीत, एकल नृत्य, समूह नृत्य एवं हास्य-व्यंग्य जैसी आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम का संचालन अंजली कुमारी व आशीष कुमार जायसवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज प्रशासक डॉ सुजाता कुमारी ने किया. मौके पर कॉलेज के प्राचार्य प्रदीप कुमार महतो, उत्कृष्ट आइटीआइ की प्राचार्य विजय नंदन महतो, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य फूलचंद महतो, रणदेव कुमार मुर्मू, प्रतिमा कुमारी, नरेश रजक, आशीष जायसवाल, मृत्युंजय महतो, मुरारी महतो, छूटू कपरदार, प्रहलाद महतो, रंजीत महतो, अजय महतो, राजेंद्र महतो, सरोज महतो, संतोष महतो, सुखदेव राम, सारुबाला देवी सहित अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










