Bokaro News : सुरक्षा विभाग के 55 कर्मी उत्कृष्ट सेवा के लिए हुए सम्मानित
Updated at : 27 Jan 2026 10:58 PM (IST)
विज्ञापन

Bokaro News : बीएसएल में गणतंत्र दिवस समारोह मना, निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में राष्ट्र ध्वज फहराया, 27 कर्मियों को बेस्ट सजेशन अवार्ड से किया गया सम्मानित.
विज्ञापन
बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट की ओर से स्थानीय मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया. बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने राष्ट्र ध्वज फहराया. परेड का निरीक्षण किया व सलामी ली. परेड में सीआइएसएफ व बीएसएल सुरक्षा विभाग के जवान, सीआइएसएफ के अग्निशमन सेवाएं की टुकड़ी व एनसीसी कैडेट्स शामिल थे.
सामूहिक प्रयास से एक बेहतर व उज्जवल भविष्य के निर्माण का संदेश दिया. पिछले कैलेंडर वर्ष के दौरान बीएसएल की विशिष्ट उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, भावी योजनाओं का उल्लेख किया. निदेशक प्रभारी ने सीआइएसएफ, बीएसएल के सुरक्षा विभाग के 55 कर्मियों को उनके उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र देकर व 22 कर्मियों को निदेशक प्रभारी फॉर बेस्ट शिफ्ट इंचार्ज, 03 कर्मियों को आंबेडकर अवार्ड व 27 कर्मियों को बेस्ट सजेशन अवार्ड से सम्मानित किया.विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति
चिन्मय विद्यालय, डीएवी इस्पात विद्यालय, कैराली स्कूल व सीआइएसएफ द्वारा संचालित संरक्षिका के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. सीआइएसएफ के जवानों का फायर फाइटिंग ड्रिल व डॉग शो भी हुए. मुख्य समारोह के बाद निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने बीजीएच में आधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर, ऑपरेशन टेबल रिजिड ब्रोन्कोस्कोप, पीआरपी मशीन (एनेस्थेसिया), जेल तकनीक मशीन (ब्लड बैंक), मरीज़ सूचना केंद्र व सुरभि रिटेल शॉप का उद्घाटन किया. इधर, महिला समिति अध्यक्ष शुभम रंजन ने स्वावलंबन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. बीजीएच में मरीजों के बीच फल वितरण भी किया.ये थे मौजूद
समारोह में महिला समिति की अध्यक्ष शुभम रंजन, उप महानिरीक्षक (सीआइएसएफ) नीति मित्तल सहित अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (माइंस) विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (एमएम) सीआर मिश्रा, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीष सेनगुप्ता, अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप कुमार दत्त, अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ बीबी करुणामय, संयंत्र के अन्य वरीय अधिकारी व नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




