बोकारो में ICT चैंपियनशिप शुरू, 9 प्रखंडों के 800 विद्यार्थी दिखायेंगे डिजिटल हुनर

Updated:
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र का अनुश्रवण करते जिला स्तरीय अधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो जिले में विद्यार्थियों की डिजिटल और तकनीकी दक्षता परखने के लिए ICT चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हुआ है. 9 प्रखंडों से 800 छात्र-छात्राएं 27 नवंबर तक प्रतियोगिता में भाग लेंगे.

विज्ञापन

बोकारो. जिले में विद्यार्थियों की डिजिटल प्रतिभा और तकनीकी दक्षता परखने के लिए सोमवार से प्रखंड स्तरीय ICT चैंपियनशिप 2026 (झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव) की शुरुआत हुई. इसके तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया. प्लस टू उच्च विद्यालय गोमिया सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गयी.

विज्ञापन
dddddddddddddddddddd | Prabhat Khabar Network
गोमिया और चास में ICT चैंपियनशिप की परीक्षा देते विद्यार्थी

गोमिया स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों ने ICT की परीक्षा दी. इस दौरान जिला स्तर से अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी उदय कुमार सिंह और ICT प्रभारी मो. इरफान ने केंद्र का अनुश्रवण किया. अधिकारियों ने परीक्षा संचालन की व्यवस्था का जायजा लिया. विद्यालय में परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई.

नौ प्रखंडों में 27 नवंबर तक चलेगी प्रतियोगिता

जिले के बेरमो, चंदनकियारी, चंद्रपुरा, चास, गोमिया, जरीडीह, कसमार, नावाडीह और पेटरवार प्रखंड में 23 से 27 नवंबर तक प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. इसमें कक्षा नौवीं से 12वीं तक के कुल 800 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बोकारो: जैप-4 ने मनाया 64वां स्थापना दिवस, कमांडेंट ने जवानों का बढ़ाया उत्साह

विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रत्येक कक्षा से सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले एक छात्र और एक छात्रा को प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर दिया गया है.

30 सवालों से परखी जा रही तकनीकी समझ

प्रतियोगिता में कुल 30 प्रश्न पूछे जा रहे हैं. इनमें 24 बहुविकल्पीय और छह प्रायोगिक आधारित प्रश्न शामिल हैं. बहुविकल्पीय परीक्षा ऑफलाइन जे-गुरुजी ऐप के माध्यम से ली जा रही है.

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में डिजिटल ज्ञान, कंप्यूटर शिक्षा और तकनीकी कौशल को बढ़ावा देना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola