प्रगति मैदान में गूंजे झारखंडी लोकगीत, कसमार के 18 कलाकारों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

Updated:
विज्ञापन

ट्रेड फेयर के दौरान घोड़ा लोकनृत्य प्रस्तुत करते कसमार के कलाकार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कसमार के सिंहपुर स्थित जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच के 18 कलाकारों ने दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित ट्रेड फेयर में घोड़ा लोकनृत्य की प्रस्तुति दी.

विज्ञापन

कसमार. नयी दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2026 में कसमार प्रखंड के सिंहपुर स्थित जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों ने झारखंड की लोकसंस्कृति की छटा बिखेरी. मंच के 18 कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा और लोकसंगीत की धुन पर बोकारो के प्रसिद्ध घोड़ा लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया.

विज्ञापन
कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार  | Prabhat Khabar Network
नई दिल्ली के प्रगति मैदान में घोड़ा लोकनृत्य प्रस्तुत करते कलाकार

ढोल-नगाड़ों की थाप पर दिखी लोकसंस्कृति की झलक

महिला और पुरुष कलाकारों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया. उनकी प्रस्तुति में झारखंड की ग्रामीण परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली. कलाकारों की पारंपरिक वेशभूषा, आपसी तालमेल और जीवंत नृत्य मेले में आकर्षण का केंद्र रहे.

ये भी पढ़ें: कसमार के दांतू गांव में ट्रैक्टर पर गिरा बिजली का तार, चालक बाल-बाल बचा

18 कलाकारों ने लिया हिस्सा

इस सांस्कृतिक प्रस्तुति में मंच की ओर से विनोद कुमार, अशोक कुमार, राजेश मुर्मू, अमर कुमार, बलराम महतो, काशीनाथ महतो, हरि महतो, बैजनाथ महतो, संजीत कुमार गंझू, प्रेमचंद कालिंदी, धनंजय घांसी, अजय कुमार गंझू, पिंकी कुमारी, सुनीता कुमारी, नीलम कुमारी, अंजलि कुमारी, तनीषा उरांव और तनु उरांव शामिल हुए.

राष्ट्रीय मंच पर लोककला को पहचान दिलाने का प्रयास

कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से राष्ट्रीय मंच पर झारखंड की लोककला और पारंपरिक नृत्य को पहचान दिलाने का प्रयास किया. ट्रेड फेयर में कसमार के कलाकारों की भागीदारी से सिंहपुर और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola