बोकारो जिला वुशू संघ ने किया चयन ट्रायल का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

बोकारो जिला वुशू संघ ने किया चयन ट्रायल का आयोजन

विज्ञापन

16 जूनियर व सीनियर खिलाड़ियों दिया ट्रायल चास. बोकारो जिला वुशू संघ ने चास के आदर्श कॉलोनी स्थित स्टैंडर्ड इंग्लिश पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रविवार को चयन ट्रायल का आयोजन किया. इसमें 16 जूनियर एवं सीनियर खिलाड़ियों ने अपना ट्रायल देकर बोकारो जिला वुशू टीम में स्थान सुनिश्चित किया. जूनियर वर्ग में चयनित होने वाले खिलाड़ियों में प्रिंस कुमार यादव, राकेश महतो, बबलू कुमार, राजू कुमार, मोहित पाठक, राजू कुमार, आशीष कुमार मंडल, नीरज कुमार, यशोदा कुमारी, मौसमी कुमारी, अंशिका कुमारी और सीनियर वर्ग में चयनित होने वाले राहुल सिंह, सुनील यादव, अभिमन्यु कुमार, धर्मेंद्र कुमार एवं नीतीश सिंह शामिल हैं. सभी खिलाड़ी रांची में 21 व 22 मई को आयोजित 20वीं राज्य जूनियर वुशू प्रतियोगिता और 22 व 23 जून को राज्य सीनियर वुशू प्रतियोगिता में भाग लेंगे. चयन ट्रायल बोकारो जिला वुशू प्रशिक्षक संजीत शेरा के दिशा निर्देश में संचालित हुआ. मौके पर स्कूल के डायरेक्टर सुनील सिंह, प्राचार्य विभा कुमारी सहित शिक्षक व कर्मी मौजूद थे.

ज़ोनल खो-खो मीट में संत जेवियर बोकारो की छात्राओं ने लहराया परचम

-बोकारो.

कार्मल स्कूल धनबाद में आयोजित सीआइएससीइ ज़ोनल खो-खो मीट 2024 के अंडर 14 में संत जे़वियर बोकारो की लड़कियों ने डीएनएल भूली को 12-3 से हराकर विजेता का खिताब हासिल किया. इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य फादर अरुण मिंज एस.जे ने विद्यालय के विजेता छात्राओं को बधाई देकर हौसला अफजा़ई की. मीट कुल चार विद्यालयों में डीएनएनएस भूली, कार्मल धनबाद, कार्मल बोकारो थर्मल व संत जेवियर बोकारो के बच्चों ने अंडर 14, 17 व 19 में भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola