Bokaro : पेड़ से लटका मिला शव, अहले सुबह से था गायब

Updated:
विज्ञापन

सिटी थाना क्षेत्र के जोशी कॉलोनी जंगल से पुलिस ने पेड़ से लटकता शव बरामद किया है. शव एक अधेड़ व्यक्ति की है. शव के पास से खाली झोला और चप्पल बरामद किया गया है. मृतक का पहचान दूंदीबाद बंगाली झोपड़ी निवासी छोटू दा के रूप में की गयी है .

विज्ञापन

Bokaro News : सिटी थाना क्षेत्र के जोशी कॉलोनी जंगल से पुलिस ने पेड़ से लटकता शव बरामद किया है. शव एक अधेड़ व्यक्ति की है. शव के पास से मृतक का खाली झोला और चप्पल बरामद किया गया है. मृतक का पहचान दूंदीबाद बंगाली झोपड़ी निवासी छोटू दा के रूप में की गयी है . वे मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मैरानहट्टा का रहने वाला है. वह साइकिल से कोयला बेचने का काम करता था.

आपके शहर में

विज्ञापन

मानसिक स्वास्थ्य नहीं था ठीक

परिजनों के मुताबिक मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं था. इसको मानसिक रोग का दवा भी चलता था, जो कुछ दिनों से बंद था. परिजनों के मुताबिक आज सुबह 4 बजे घर से निकला था. तबसे परिजन खोजबीन कर रहे थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेंड से उतरवाकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सिटी थाना के दरोगा पवन कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. शव के पास लोगों की भीड़ जमा हो गयी है. घटनास्थल पर मृतक के परिजन भी पहुंच चुके हैं. आहत परिवारों का रो रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola