ePaper

बोकारो डीसी-एसपी ने परेड का किया निरीक्षण, तिरंगे को दी सलामी

Updated at : 13 Aug 2024 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
बोकारो डीसी-एसपी ने परेड का किया निरीक्षण, तिरंगे को दी सलामी

सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह, परेड का हुआ अंतिम पूर्वाभ्यास, मुख्य समारोह को भव्य बनाने का मिला निर्देश

विज्ञापन

बोकारो. स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इसी क्रम में मंगलवार को सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास हुआ. बोकारो डीसी विजया जाधव व एसपी पूज्य प्रकाश ने परेड का निरीक्षण किया. इसके बाद उपायुक्त ने तिरंगे को सलामी दी. इस दौरान उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने मुख्य समारोह को बेहतर बनाने के लिए परेड से संबंधित कई दिशा-निर्देश दिये. उपायुक्त श्रीमती जाधव व एसपी श्री प्रकाश ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का जायजा लिया गया. सभी प्लाटूनों ने निर्धारित समय पर कार्यक्रम को पूरा किया. बारिश को देखते हुए ऐहतियातन कुछ और अतिरिक्त व्यवस्था के लिए संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया गया है. सभी प्रवेश द्वार पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व जवान तैनात रहेंगे.

परेड में ये शामिल

परेड में जिला सशस्त्र बल का दो प्लाटून, सीआरपीएफ का एक प्लाटून, सीआइएसएफ का एक प्लाटून, गृह रक्षा वाहिनी का एक प्लाटून, एनसीसी का एक प्लाटून व विभिन्न विद्यालयों के छात्र – छात्राओं के चार प्लाटून शामिल हुए. इधर, स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस लाइन मैदान की रंगाई-पुताई कर आकर्षक तरीका से सजाया गया है.

ये थे मौजूद

मौके पर डीडीसी गिरिजा शंकर प्रसाद, अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास ओम प्रकाश गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अनिमेष गुप्ता, जिला नजारत उप समाहर्ता वंदना शेजवलकर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola