Bokaro News : हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : जोड़ा महुआ के निकट हुआ हादसा

विज्ञापन

Bokaro News : पेटरवार-तेनु मुख्य पथ पर जोड़ा महुआ के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक विकास कुमार महतो (करीब 26 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को पेटरवार स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर चिकित्सा के लिए रांची रेफर कर दिया गया. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. विकास महतो सोमवार की देर शाम बाइक से पेटरवार से अपना घर चांपी लौट रहा था. तभी जोड़ा महुआ गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में लिया. उसके सिर में गंभीर चोट लगी है, जिससे वह बेहोश हो गया.

बैल ने सिंग से मार कर किया घायल

पेटरवार. एक बैल ने अपने सिंग से हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया. बैल के हमले से व्यक्ति के गुप्तांग में चोट लगी है. उसे सीएचसी पेरवार में भर्ती कराया गया. प्रखंड के सदमाकला पंचायत के तहत पड़ने वाले पोरदाग गांव निवासी फूलचंद मांझी (50 वर्ष) अपने बैल को गोहाल से निकालकर एक खूंटे में बांध रहे थे, तभी बैल ने उन पर हमला कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola