वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सीएचसी पेटरवार से युवक को किया गया सदर अस्पताल रेफर
विज्ञापन
पेटरवार.
पेटरवार – रामगढ़ पथ (एनएच- 23) पर थाना क्षेत्र के चरगी मुख्य चौक के पास गैस सिलिंडर लदे वाहन की टक्कर से बाइक सवार जिला के कसमार थाना क्षेत्र के दांतु गांव निवासी रोहित सिंह (19 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना में युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी है. यह घटना रविवार की रात्रि साढ़े सात बजे की है. 108 एंबुलेंस से घायल युवक को सीएचसी पेटरवार में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि रोहित सिंह बाइक से अपने घर दांतु लौट रहा था. तभी रामगढ़ की ओर जा रहे गैस सिलिंडर लदे वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन