बकरी चोरी कर भाग गए बाइक सवार

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : कैंप दो स्थित सूचना व जनसंपर्क कार्यालय के पास से बाइक सवार दो बदमाश दिनदहाड़े बकरी चोरी कर भागने में सफल हो गये. इसकी प्राथमिकी कैंप दो के हनुमान नगर निवासी बकरी मालिक अवधेश कुमार ने बुधवार को बीएस सिटी थाना में दर्ज करायी है. मामले में सफेद रंग की अपाचे बाइक (जेएच09एएल-4973) […]

विज्ञापन

बोकारो : कैंप दो स्थित सूचना व जनसंपर्क कार्यालय के पास से बाइक सवार दो बदमाश दिनदहाड़े बकरी चोरी कर भागने में सफल हो गये. इसकी प्राथमिकी कैंप दो के हनुमान नगर निवासी बकरी मालिक अवधेश कुमार ने बुधवार को बीएस सिटी थाना में दर्ज करायी है. मामले में सफेद रंग की अपाचे बाइक (जेएच09एएल-4973) पर सवार दो युवकों को अभियुक्त बनाया गया है. अवधेश के अनुसार, उनकी बकरी अपराह्न पौने चार बजे सूचना कार्यालय के निकट चर रही थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

एक युवक सूचना भवन की सीढ़ी पर बैठकर मोबाइल से बात कर रहा था. कुछ देर में उक्त युवक का सहयोगी बाइक से आया. सीढ़ी पर बैठा युवक उठा और जल्दबाजी में अचानक बकरी को अपनी गोद में उठाकर बाइक पर बैठ गया. इसके बाद बाइक चालक काफी तेज गति में बाइक चलाते हुए एसपी ऑफिस और परिवहन कार्यालय के रास्ते भाग गया. सूचक ने शोर मचाते हुए बाइक का पीछा किया.

सीसीआर में मौजूद पुलिस कर्मियों ने भी बाइक से युवकों का पीछा किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. सूचक के अनुसार, होली के पहले भी उक्त युवकों ने उनका तीन बकरी चोरी कर ली थी. मामला दर्ज कर पुलिस युवकों की पहचान में जुट गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola