ePaper

कसमार के सूदी में धूमधाम से मना भोक्ता पर्व

Updated at : 26 Apr 2024 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
कसमार के सूदी में धूमधाम से मना भोक्ता पर्व

अति प्राचीन भोक्ता पर्व को सहेज कर रखने की जरूरत : डॉ लंबोदर

विज्ञापन

कसमार. कसमार प्रखंड की मुरहुलसूदी पंचायत स्थित सूदी में भोक्ता पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान बुधवार को सूदी स्थित शिवालय में मुरहुलसूदी समेत आसपास के गांवों के हजारों श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की. सुबह से ही शिवालय में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. वहीं, रात को पूर्वी सिंहभूम के सनत कुमार महतो तथा पुरुलिया स्थित कोटिशिला के वृंदा कुमार की टीम ने छऊ नृत्य की शानदार प्रस्तुति कर रात भर दशकों को बांधे रखा. मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि भोक्ता पर्व शिव भक्ति का एक अनोखा पर्व है. सृष्टि की पूरी प्रक्रिया इस पर्व में समाहित है. यह हमें कई प्रकार की सीख भी देता है. उन्होंने कहा कि इस अति प्राचीन पर्व को हमें सहेज कर रखने की जरूरत है. मौके पर विधायक की पत्नी कौशल्या देवी, शशि रंजन, आजसू के प्रखंड अध्यक्ष महेंद्रनाथ महतो, मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार महतो, पंसस प्रतिनिधि वीरेंद्र महतो, पूर्व मुखिया पटेल राम महतो, वार्ड मेंबर मणिलाल मुंडा, डॉ जीतलाल महतो के अलावा आयोजन समिति के रमेश मुर्मू, देवकी मुंडा, मनोज ठाकुर, शास्त्री मुर्मू, रोहित कुमार महतो, मुकेश कुमार महतो, जगन्नाथ महतो, युगल किशोर महतो, मेहीलाल महतो, भोला महतो, रवींद्र मुंडा, कृष्णा महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola