Bokaro News : हेमंत सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा : नवीन जायसवाल
Bokaro News : महिलाओं को दी भाजपा की योजनाओं की जानकारी.
Bokaro News : हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने शनिवार को चंदनकियारी में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान महिलाओं को गोगो दीदी योजना को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सम्मान में कई योजनाएं चलायी है. प्रधानमंत्री आवास समेत हर घर शौचालय आदि योजनाओं से माता-बहनें लाभान्वित हो रही हैं. आज उन्हीं के कारण कभी घर की चौखट नहीं लांघने वाली दीदी, महिला स्वयं सहायता समूह बना कर अपने आत्मनिर्भर बन रही हैं. हेमंत सोरेन के घर की महिला सुरक्षित नहीं है, वह भला वह राज्य की महिलाओं की सुरक्षा कैसे कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि पांच साल बाद मुख्यमंत्री को माताओं के सम्मान की बात याद आयी है. जबकि इस सरकार के कार्यकाल में ही सबसे अधिक महिला उत्पीड़न एवं अत्याचार की घटना हुई हैं. हेमंत सरकार में हमारे माताएं- बहनें सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए