शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
चीरा चास थाना में केस दर्ज
विज्ञापन
बोकारो.
चीरा चास थाना में रविवार को एक महिला ने शादी का झांसा देकर चार साल तक यौन शोषण करने का मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में मकान मालिक जितेंद्र बरनवाल को आरोपी बनाया है. कहा है कि पति की मौत के बाद जितेंद्र बरनवाल के आवास में भाड़ेदार के रूप में 2020 शिफ्ट हुई. 7 मई 2020 को आरोपी उसके घर आया. घर में कोई नहीं था. ऐसी स्थिति में उसके साथ उसके साथ दुष्कर्म किया. हो हल्ला करने पर जान मारने की धमकी दी. साथ ही शादी कर लेने की बात भी कही. इसके बाद चार साल तक शारीरिक शोषण करता रहा. जब भी शादी करने की बात कहती जितेंद्र बरनवाल आग बबूला हो जाता. 18 जून 2024 को शादी की बात कहने पर जितेंद्र ने चाकू से हमला कर दिया. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुड़ गयी है.कब्रिस्तान से लोहे का गेट चोरी -बोकारो.
सेक्टर छह थाना क्षेत्र के कब्रिस्तान को भी लोहा चोरों ने नहीं छोड़ा. शनिवार की रात को चोर कब्रिस्तान के गेट को भी उखाड़ ले गये. इस संबंध में जीइएल चर्च के पादरी ने सेक्टर छह थाना को सूचना दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन