DMFT योजनाओं की डीसी ने की समीक्षा, एजेंसियों को तय समय-सीमा में काम पूरा करने का निर्देश
डीएमएफटी और विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में शामिल विभागीय पदाधिकारी
बोकारो डीसी ने डीएमएफटी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए एजेंसियों को काम में तेज़ी लाने और तय समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया.
बोकारो. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में गुरुवार को डीएमएफटी, कल्याण और विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त अजय नाथ झा ने की. बैठक में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ उनकी भौतिक और वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गयी.
एजेंसियों को समय पर काम पूरा करने का निर्देश
डीएमएफटी के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की एजेंसीवार समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित एजेंसियों को कार्य में तेजी लाने और सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी एजेंसियां कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखें, ताकि योजनाओं का लाभ निर्धारित समय पर आम लोगों तक पहुंच सके.
ये भी पढ़ें: संविधान देश को जोड़ने वाला सामूहिक संकल्प है, बोकारो डीसी ने बतायी प्रस्तावना की अहमियत
डीडीसी नियमित रूप से करें योजनाओं की समीक्षा
उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त को डीएमएफटी योजनाओं की नियमित रूप से प्रगति समीक्षा करने का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित एजेंसियों और विभागीय पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर लगातार निगरानी रखने को कहा. साथ ही दिसंबर में डीएमएफटी गवर्निंग कमेटी की बैठक आयोजित करने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
लुगुबुरू महोत्सव और स्थापना दिवस का प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश
इस दौरान मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक भी हुई. उपायुक्त ने लुगुबुरू महोत्सव के सफल आयोजन से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश दिया. साथ ही झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों की ओर से आयोजित कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी संकलित कर समेकित प्रतिवेदन तैयार करने को कहा.
बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, अपर समाहर्ता सुनील चंद्र, जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए