Bokaro News : गोमिया में संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : ननिहाल में रहता था युवक, घर के बगल में कुएं में मिला शव

विज्ञापन

Bokaro News : प्रतिनिधि, गोमिया. गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोदी टोला स्थित पानी टंकी के निकट पसरा टोला में बुधवार की रात 21 वर्षीय युवक अन्नू कुमार भुईयां का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला. सूचना पर गुरुवार को पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कुएं पर हाथ-पैर धोने गया था अन्नू :

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अन्नू कुमार भुईयां, पिता योगेंद्र भुईयां ननिहाल में रहकर मजदूरी आदि करता था. मृतक के मामा बबलू भुईयां ने बताया कि मंगलवार को काम से लौटने के बाद भांजा अन्नू देर शाम घर के निकट कुएं पर हाथ-पैर धोने गया था. इसी दौरान संभवतः उसका पैर फिसल गया होगा और संतुलन बिगड़ने से वह सीधे कुएं में गिर गया होगा. घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था. इसलिए समय पर किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी. काफी देर बाद जब परिजन और ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे तो चप्पलों को देखकर खोजबीन शुरू हुई. कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने युवक को मृत अवस्था में कुएं से बाहर निकाला. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में मौके पर सदलबल पहुंचे एसआइ बिरसा बारा ने बताया कि गुरुवार की सुबह शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मौके पर गोमिया मुखिया बलराम रजक व दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola