पेड़ से गिर कर युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

पेड़ से गिर कर युवक की मौत

विज्ञापन

ललपनिया. गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी में पेड़ से गिर कर संजीत कुमार भुईयां (30 वर्ष) की मौत हो गयी. सोमवार को शाम लगभग छह बजे बगीचा में वह आम तोड़ने के लिए पेड़ में चढ़ा था. पेड़ की डाली को हिलाने के दौरान डाली टूट गयी और वह जमीन पर गिर पड़ा. विष्णुगढ़ स्थित अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गयी. घटना से परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है. स्व भुईयां के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं. घटना की सूचना सामाजिक कार्यकर्ता कालेश्वर रविदास ने विधायक डॉ लंबोदर महतो को दी. विधायक ने विष्णुगढ़ से शव लाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की. साथ ही बीडीओ और सीओ से बात की. बीडीओ महादेव कुमार व सीओ प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि सरकारी प्रावधान के अनुसार मृतक के परिवार को मुआवजा, अबुआ आवास व पारिवारिक लाभ दिलाया जायेगा. मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन दिलायी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola