चार बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, दो बेटी व एक बेटे की मौत

Updated:
विज्ञापन

BOK NEWS: चार बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, दो बेटी व एक बेटे की मौत

विज्ञापन

ललपनिया. गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना अंतर्गत बड़की सिधावारा पंचायत के मूरपा गांव पति के साथ विवाद के बाद शनिवार की रात एक महिला अपने चार बच्चों के साथ कुएं में कूद गयी. घटना में दो बेटी व एक बेटे की मौत हो गयी. महिला और उसकी 14 वर्षीया एक बेटी को बचा लिया गया. घटना गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना अंतर्गत बड़की सिधावारा पंचायत के मूरपा गांव की है. शनिवार की रात को रंजीत गंझू के साथ उसकी पत्नी कौशल्या देवी का विवाद हुआ था. इसके बाद महिला तीन बेटियों और एक बेटे के साथ कुआं में कूद गयी. हल्ला होने के बाद लोग जुटे और महिला और उसकी 14 साल की एक बेटी को बचा लिया गया. डूबने से दो बेटियों और एक बेटे की मौत हो गयी. ये सभी डेढ़ से पांच साल के थे. रंजीत गंझू मजदूरी करता है. ग्रामीणों की सूचना पर चतरोचट्टी थाना की पुलिस रविवार को गांव पहुंची. थाना प्रभारी दीपक कुमार राणा ने बताया कि एंबुलेंस नहीं मिलने पर तीनों बच्चाें के शवों को बाइक से थाना लाया गया. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola