ePaper

धनबाद में बाइक चुराते इंटरडिस्ट्रिक्ट चोर गिराेह का एक सदस्य पकड़ाया, लोगों ने की पिटाई, फिर पुलिस को सौंपा

Updated at : 15 Aug 2021 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
धनबाद में बाइक चुराते इंटरडिस्ट्रिक्ट चोर गिराेह का एक सदस्य पकड़ाया, लोगों ने की पिटाई, फिर पुलिस को सौंपा

धनबाद के जनता फ्लैट के पास बाइक चुराते इंटरडिस्ट्रिक्ट चोर गिरोह के एक सदस्य को लोगों ने पकड़ा. इस दौरान लोगों ने पहले जमकर धुनाई की, फिर उसे पुलिस को सौंप दिया. चुराये हुए बाइक को चोर गिरोह के सदस्य गिरिडीह, देवघर समेत अन्य जिलों में बेच देता था.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News (धनबाद) : धनाबाद थाना अंतर्गत हाउसिंग कॉलोनी जनता फ्लैट के पास इंटरडिस्ट्रिक्ट चोर गिरोह का एक सदस्य लोगों के हत्थे चढ़ गया. बाइक चुरा रहे चोर गिरोह के एक सदस्य को पकड़ कर लोगों ने खूब धुनाई की. इसके बाद पुलिस को सौंप दिया.

क्या है मामला

इंटरडिस्ट्रिक्ट चाेर गिरोह का सदस्य राजगंज निवासी विनोद तुरी अपने साथियों के साथ जनता फ्लैट के पास खड़ी एक बाइक को खोलने का प्रयास कर रहा था. इसी बीच वहां से गुजर रहे कुसुम विहार निवासी रोनी सिंह की नजर उस चोर गिरोह पर पड़ी. रोनी जैसे ही उनके पास पहुंचा, एक युवक भाग निकला.

इसी बीच बाइक चुराते विनोद तुरी को रोनी सिंह ने पकड़ लिया और शोर मचाने लगा. शोर मचाते ही आसपास के लोग जुट गये. पकड़ाये विनोद तुरी को लोगों ने गमछा के सहारे बिजली के पोल से बांध दिया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद पकड़ाये विनोद तुरी को लोगों ने पुलिस को सौंप दिया.

Also Read: Dhanbad Judge Murder Case : स्वतंत्रता दिवस पर CBI की घोषणा,धनबाद जज के हत्यारों का सुराग देने पर मिलेगा 5 लाख
गिरिडीह-देवघर में खपाता था चोरी की बाइक

पुलिस को पूछताछ में आरोपी विनोद ने बताया कि वो चोरी की बाइक को गिरिडीह और देवघर में खपाता था. उसके गैंग में दूसरे लोग भी शामिल हैं. वो धनबाद, गिरिडीह, देवघर और बोकारो में भी बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते हैं.

इधर, पुलिस विनोद से उसके साथियों का नाम उगलवाने का प्रयास कर रही है. पुलिस को विनोद के पास से आधा दर्जन मास्टर की भी मिला है. आरोपी विनोद ने कई बाइक चोरी में अपना अपराध कबूल किया है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola