Advertisement
सामूहिक विषपान व जल सत्याग्रह स्थगित, वार्ता आठ को
विस्थापित नौजवान संघर्ष मोरचा का सामूहिक विषपान व झारखंड रक्षक मोरचा का जल सत्याग्रह बोकारो : विस्थापित नौजवान संघर्ष मोरचा का सामूहिक विषपान व झारखंड रक्षक मोरचा का जल सत्याग्रह गुरुवार को प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद स्थगित हो गया. दोनों मोरचा को आठ मई को त्रिपक्षीय वार्ता के जरिये न्याय दिलाने की बात कही गयी. […]
विस्थापित नौजवान संघर्ष मोरचा का सामूहिक विषपान व झारखंड रक्षक मोरचा का जल सत्याग्रह
बोकारो : विस्थापित नौजवान संघर्ष मोरचा का सामूहिक विषपान व झारखंड रक्षक मोरचा का जल सत्याग्रह गुरुवार को प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद स्थगित हो गया. दोनों मोरचा को आठ मई को त्रिपक्षीय वार्ता के जरिये न्याय दिलाने की बात कही गयी. चास एसडीओ सतीश चंद्रा, सिटी डीएसपी अजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट विजय राजेश बारला व बीएसएल के अधिकारी ने दोनों मोरचा से वार्ता कर आंदोलन को स्थगित कराया.
विस्थापित नौजवान संघर्ष मोरचा एडीएम भवन के समक्ष सामूहिक विषपान आंदोलन चलाया. विस्थापित जहरीला पदार्थ लेकर भवन के समक्ष जुटे. न्याय के लिए करो या मरो का नारा बुलंद किया. सुरक्षा कर्मी के साथ तीखी नोक-झोक हुई. अरुण कुमार महतो ने कहा : यदि आठ मई को वार्ता के जरिये सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो मोरचा किसी की बात नहीं मानेगा.
बीएसएल अधिकारी के आवास में पथराव किया जायेगा. आनंद महतो, खेलू महतो, धीरेन सोरेन, अंबुज मिश्रा, मनोज महतो, प्रेम कुमार, मनोज महतो, डिलू महतो, उषा देवी, मीना देवी समेत कई मौजूद थे. इधर, टू-टैंक गार्डेन में झारखंड रक्षक मोरचा ने जल सत्याग्रह किया. अप्रेंटिस में विस्थापितों की सीधी बहाली, चतुर्थ श्रेणी में सिर्फ विस्थापितों की बहाली, कांट्रेक्टर के साथ बाम करने वाले विस्थापित मजदूरों का मुफ्त इलाज, प्राइवेट स्कूल में विस्थापित को 50 प्रतिशत आरक्षण समेत 15 सूत्री मांग को लेकर सत्याग्रह किया गया. केंद्रीय अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार कुशवाहा ने कहा : त्रिपक्षीय वार्ता के बाद न्याय नहीं मिलने पर विस्थापित सामूहिक आत्मदाह करेगा. दिलीप महतो, विजय महतो, संजीत महतो, विजय ठाकुर, उमेश महतो, सुभाष महतो, सागर लेहरी समेत कई मौजूद थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement