36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

तीन खलिहानों में आग से लाखों का पुआल जला

चंदनकियारी. चंदनकियारी प्रखंड के झालबड़दा गांव में बुधवार को अज्ञात कारणों से तीन लोगों की खलिहान में रखे पुआल में आग लग गयी. इससे लाखों की क्षति हुई. पीड़ित भुटू सिंह चौधरी की खलिहान में लगी आग की लपट से भूतनाथ सिंह चौधरी व वरुण सिंह चौधरी के खलिहान में आग लग गयी. ग्रामीणों ने […]

चंदनकियारी. चंदनकियारी प्रखंड के झालबड़दा गांव में बुधवार को अज्ञात कारणों से तीन लोगों की खलिहान में रखे पुआल में आग लग गयी. इससे लाखों की क्षति हुई. पीड़ित भुटू सिंह चौधरी की खलिहान में लगी आग की लपट से भूतनाथ सिंह चौधरी व वरुण सिंह चौधरी के खलिहान में आग लग गयी. ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए. इसके बाद अग्नि शमन विभाग को बुलाया गया. आग पर काबू पाने में लगभग सात घंटे मशक्कत करनी पड़ी. मुखिया कपूर सिंह चौधरी ने घटना की सूचना अंचलाधिकारी दी. इसके तुरंत बाद अंचल कार्यालय से राजस्व कर्मचारी धर्मदेव उपाध्याय ने स्थल का मुआयना किया. कहा : सभी पीड़ितों की घटना में क्षति पूर्ति का आकलन करने के बाद नियमानुसार मुआवजा दिया जायेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें