बोकारो क्लब. प्रांतीय भोजपुरी सम्मेलन में बोले सांसद सुशील सिंह
Advertisement
संविधान की आठवीं अनुसूची में भोजपुरी जल्द होगी शामिल
बोकारो क्लब. प्रांतीय भोजपुरी सम्मेलन में बोले सांसद सुशील सिंह प्रांतीय भोजपुरी सम्मेलन का उदघाटन करते अतिथिगण व उपस्थित भोजपुरी भाषी बोकारो : भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की प्रक्रिया जारी है. इसकी घोषणा कभी भी हो सकती है. यह कहना है औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह का. वह […]
प्रांतीय भोजपुरी सम्मेलन का उदघाटन करते अतिथिगण व उपस्थित भोजपुरी भाषी
बोकारो : भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की प्रक्रिया जारी है. इसकी घोषणा कभी भी हो सकती है. यह कहना है औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह का. वह रविवार को बोकारो क्लब सेक्टर पांच में आयोजित प्रांतीय भोजपुरी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. सम्मेलन का आयोजन बोकारो भोजपुरिया परिवार की ओर से किया गया. विशिष्ट अतिथि महाराजगंज के सांसद सह पूर्व मंत्री जर्नादन सिंह सिग्रीवाल ने कहा : भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने का कार्य गृह मंत्रालय में प्रगति पर है. सांसद श्री सिंह व पूर्व सांसद श्री सिग्रीवाल ने एक स्मारिका का विमोचन भी किया. दोनों सांसदों ने भोजपुरी भाषा-भाषियों से इस तरह के कार्यक्रम और वृहद व व्यापक रूप से करने का आह्वान किया.
राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका : धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने कहा : झारखंड बड़ी संख्या में भोजपुरी भाषियों का प्रतिपालक है. इसलिए इस समाज की जिम्मेवारी है कि वह समरसता बनाते हुए राज्य के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये. उन्होंने भोजपुरी भाषियों के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला. विशिष्ट अतिथि विधायक बिरंची नारायण ने कहा : बोकारो और झारखंड के उत्थान में भोजपुरी भाषियों का योगदान किसी से कम नहीं रहा है. परंपरा व संस्कृति की रक्षा करने में समाज में अहम भूमिका है. पूर्व मंत्री समरेश सिंह, भोजपुरिया समाज बोकारो के अध्यक्ष बीबीएल श्रीवास्तव, झारखंड प्रदेश भोजपुरी समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष एमए सिद्दीकी, अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के महामंत्री डॉ गुरुचरण सिंह ने भोजपुरी भाषा-भाषियों के सामाजिक, राजनीतिक और देश की आजादी से लेकर वर्तमान में देश की रक्षा में सकारात्मक भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला. अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने की. आगत अतिथियों का स्वागत बीबीएल श्रीवास्तव ने किया. संचालन ओम प्रकाश गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन साहित्यकार सुखनंदन सिंह सदय ने किया. एसके वर्मा, शिव शंकर सिंह यादव, उमेश कुमार सिंह, रवींद्र सिंह, अवध बिहारी सिंह, राम सुमेर सिंह, सत्येंद्र तिवारी, ओमकार नाथ मिश्र, आरडी सिंह, शंकर भोजपुरिया, डॉ कपिल अहमद, कृष्णा कुमार, धमेंद्र सिंह, रामाकांत तिवारी, राम नारायण उपाध्याय, डॉ बलराम दूबे, एनके सिंह आदि ने कार्यक्रम के आयोजन में सराहनीय भूमिका निभायी.
भोजपुरी गीत व नाटक का मंचन
भोजपुरी साहित्य कला मंच की रेखा तिवारी ने स्वागत गीत के साथ-साथ भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति दी. छपरा से आये भोजपुरी के चर्चित कलाकार रामेश्वर गोप ने भोजपुरी गीत गाये. भोजपुरी समाज से जुड़े विद्वानों ने भाषा के विकास, व्याकरण व लिपि पर विस्तार से चर्चा की. देर रात नाट्य कला मंच की ओर से कार्यक्रम हुआ. इसमें रंगश्री नयी दिल्ली की ओर से लेखक व निर्देशक महेंद्र प्रसाद सिंह के भोजपुरी हास्य नाटक ‘बबुआ गोबरधन’ का मंचन हुआ.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement