चंद्रपुरा की 21 पंचायतों में बनेगा 849 अबुआ आवास

Updated:
विज्ञापन

योग्य लाभुकों के चयन को लेकर पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन

विज्ञापन

योग्य लाभुकों के चयन को लेकर पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन चंद्रपुरा प्रखंड में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अबुआ आवास योजना की स्थायी प्रतीक्षा सूची से योग्य लाभुकों के के चयन को लेकर उपायुक्त के निर्देश पर गुरुवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया. सभी पंचायतों में प्रतिनियुक्त पंचायत सेवक व विभागीय कर्मियों की उपस्थिति में लाभुकों का चयन किया गया. उपसमाहर्ता तेनुघाट सदानंद महतो व चंद्रपुरा बीडीओ ईश्वर दयाल महतो ने कई पंचायतों में ग्राम सभा का निरीक्षण किया. बीडीओ श्री महतो ने तुरियो पंचायत सचिवालय में ग्रामसभा में लाभुकों को जानकारी देते हुए कहा कि चंद्रपुरा प्रखंड की 21 पंचायतों में कुल 849 अबुआ आवास योग्य लाभुकों को देने का लक्ष्य है. इसमें एसटी-एससी को 212, ओबीसी को 547, माइनोरिटी को 35 तथा सामान्य वर्ग को 55 आवास आवंटन का निर्देश मिला है. तुरियो में 35 आवास आवंटित किये जायेंगे. सबसे अधिक कुरुंबा पंचायत में 85 व सबसे कम दुगदा पश्चिमी व दुगदा दक्षिणी में एक-एक आवास का आवंटन होगा. ग्रामसभा में प्रस्तावित व अनुशंसित सूची पर जिला स्तरीय बैठक में अंतिम निर्णय लिया जायेगा. मौके पर जिप सदस्य नीतू सिह, मुखिया वीणा देवी, पंसस वीणा गिरि, पंचायत सचिव राहुल हेम्ब्रम, उप मुखिया सरिता देवी, वार्ड सदस्य धीरज गिरि, तुलिया देवी, पूनम सोरेन, जयनाथ महतो, वासुदेव महतो, बोधन सोरेन, मनोज महतो आदि थे. उप समाहर्ता ने लिया मंईयां सम्मान योजना का जायजा उप समार्हता सदानंद महतो ने चंद्रपुरा प्रखंड के पंचायत भवनों में आयोजित मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के कैंप का जायजा लिया. श्री महतो ने कहा कि अब ऑफलाइन आवेदन लेने का आदेश निर्गत किया गया है. जिन महिलाओं का राशन कार्ड नहीं है, वह भी योजना का लाभ ले सकेंगी. पति का नाम राशन कार्ड में दर्ज होना चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola