36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

हर ओर बोल बम की गूंज, कांवरियों का जत्था चिड़का धाम रवाना

बोकारो : सेक्टर नौ सी 21 स्ट्रीट स्थित श्रीश्री 108 काली माता मंदिर से रविवार चार बजे बाबा रामाधार सिंह के नेतृत्व में एक सौ कांवरियों का जत्था चिड़का धाम के लिए रवाना हुआ. जत्थे में मुख्य रूप से कामेश्वर पांडेय, केदार सिंह, कृष्णा, विक्की, मंजू देवी, अंजू देवी, पिंकी देवी, माया देवी, आशा देवी, […]

बोकारो : सेक्टर नौ सी 21 स्ट्रीट स्थित श्रीश्री 108 काली माता मंदिर से रविवार चार बजे बाबा रामाधार सिंह के नेतृत्व में एक सौ कांवरियों का जत्था चिड़का धाम के लिए रवाना हुआ. जत्थे में मुख्य रूप से कामेश्वर पांडेय, केदार सिंह, कृष्णा, विक्की, मंजू देवी, अंजू देवी, पिंकी देवी, माया देवी, आशा देवी, संगीता देवी, सुशील, सूरज कुमार पांडेय, मदन सिंह, रंजन कुमार मौजूद थे.

चंदनकियारी: चंदनकियारी से हजारों कांवरियां रविवार को दामोदर नदी और पोलिकरी स्थित भैरव धाम से जल उठा कर चिड़का धाम के लिए रवाना हुए. करीब 50 किमी पैदल यात्रा कर कांवरिये सावन की दूसरी सोमवार को जलार्पण करेंगे. जगह-जगह कांवरियां सेवा कैंप लगाया गया है. झरणा बाबा मंदिर के स्वयं सेवक राधेश्याम सिंह, अशोक दसौंधी, श्यामपद बाउरी, रोहिणी ठाकुर आदि ने कांवरियों को गरम पानी व शरबत दिया. रविवार की देर रात तक सड़कों पर भक्ति गीत गूंजते रहे और कांवरियों की तांता लगा रहा.
70 कांवरियां गये सुल्तानगंज : बोकारो. रंगीला कांवरिया संघ भवानीपुर साइड चास की ओर से रविवार को 70 कांवरियों को सुल्तानगंज रवाना किया गया. कांग्रेस जिला महासचिव मनोज राय ने हरी झंडी दिखा कर कांवरियों को विदा किया. मंतोष पाठक, अमर स्वर्णकार, बादल गोप, अमर गोप, सुचांद गोप, नीलू महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें