36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सही तरीके से सरजमीं पर उतरे सरकार की योजनाएं : लक्ष्मण

प्रखंड बीस सूत्री समिति की बैठक अनुपस्थित अधिकारियों को किया गया शो-कॉज कसमार : कसमार प्रखंड बीस सूत्री समिति की बैठक बुधवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में आयोजित हुई़ बैठक में प्रखंड में चल रही योजनाओं की जानकारी ली गयी़ उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक ने सरकार की योजनाओं को सही तरीके से अधिकारियों को […]

प्रखंड बीस सूत्री समिति की बैठक

अनुपस्थित अधिकारियों को किया गया शो-कॉज
कसमार : कसमार प्रखंड बीस सूत्री समिति की बैठक बुधवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में आयोजित हुई़ बैठक में प्रखंड में चल रही योजनाओं की जानकारी ली गयी़ उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक ने सरकार की योजनाओं को सही तरीके से अधिकारियों को सरजमीं पर उतारने का निर्देश दिया़ कहा : लाभुकों को हर हाल में योजनाओं का लाभ मिले़ बैठक में अधिकारियों की कम उपस्थिति पर सदस्यों ने नाराजगी जतायी़
बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को शो-कॉंज किया गया़
बैठक में प्रखंड अध्यक्ष यदुनंदन जायसवाल , बीडीओ संतोष कुमार, छोगालाल सिंह, प्रमुख विजय किशोर गौतम ,अंचलाधिकारी अलका कुमारी, सीडीपीओ सूरजमनी कुमारी, बीइइओ पुष्पा कुमारी, जेइ विनोद कुमार, पेयजल व स्वच्छता विभाग के जेइ कुमार आनंद सहित अन्य पदाधिकारी एवं समिति के सभी सदस्य मौजूद थे़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें