27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

धरी की धरी रह गयी बंद को विफल करने की रणनीति : मंटू

झारखंड मुक्ति मोरचा की समीक्षा बैठक बोकारो : झारखंड मुक्ति मोरचा की समीक्षा बैठक सेक्टर-1 सी स्थित गुरुजी के आवास में हुई. अध्यक्षता बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने की. कहा : रघुवर सरकार बंदी विफल करने की तैयारी धरी की धरी रह गयी. सरकार अविलंब स्थानीय नीति को खारिज कर 1932 के आधार पर […]

झारखंड मुक्ति मोरचा की समीक्षा बैठक

बोकारो : झारखंड मुक्ति मोरचा की समीक्षा बैठक सेक्टर-1 सी स्थित गुरुजी के आवास में हुई. अध्यक्षता बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने की. कहा : रघुवर सरकार बंदी विफल करने की तैयारी धरी की धरी रह गयी. सरकार अविलंब स्थानीय नीति को खारिज कर 1932 के आधार पर लागू करे. संचालन बोकारो महानगर सचिव मनोज हेंब्रम ने की. मौके पर जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी, हसन कलाम, अजय हेंब्रम, विनय यादव, संजय गगराई, ज्योति लाल सोरेन, सुनील रजवार, नोवी हेंब्रम, मुरली मेहरा, बद्री स्वर्णकार, अशोक यादव, फागु बेसरा, काली बेसरा, प्रदीप रजक, बिरबल मरांडी, शांति सोरेन, सुनील सिंह, गोविंद मुर्मू, सष्टी देवी, अलता देवी आदि मौजूद थे.
एक अन्य खबर के अनुसार झारखंड मुक्ति मोरचा के जिला प्रवक्ता राजेश महतो ने बयान जारी कर प्रशासन से डुमरी विधायक जगन्नाथ महतो को अविलंब रिहा करने की मांग की. साथ ही 14 मई को स्थानीय नीति विरोध में झारखंड बंदी की सफलता के लिए कार्यकर्तागण व नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया. इधर, मूल भारतीय मानव समिति के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मगुरु श्रीश्री अद्भूतानंद झारखंडी बाबा ने बयान जारी कर बंद समर्थकों को बधाई दी.
पिंड्राजोरा. झारखंड छात्र मोरचा के केंद्रीय सचिव सह जिला परिषद् सदस्य विजय रजवार की अध्यक्षता में कुर्रा मोड़ के आवासीय कार्यालय में बैठक हुई. इसमें डुमरी विधायक जगरनाथ महतो की गिरफ्तारी की निंदा की गयी. श्री रजवार ने शनिवार को आयोजित झारखण्ड बंद को आम जनता द्वारा समर्थन देने पर धन्यवाद दिया. मौके पर मो इसमाइल अंसारी, पवन झा, भजहरी सिंह, नगेंद्र दास, सुदर्शन ठाकुर, त्रिलोचन मोदी, अशोक महतो, गोपाल महतो, रामनाथ महतो, प्रकाश दास, संतोष महतो, सीताराम महतो, काशीनाथ कैवर्त्त, अमित चक्रवर्ती, निताई गायेन आदि उपस्थित थे. पेटरवार. पेटरवार स्थित विधायक आवास सह मोरचा के प्रधान कार्यालय में झामुमो जिला कमेटी की बैठक झामुमो के जिला अध्यक्ष हीरा लाल मांझी की अध्यक्षता में हुई़ इसमें स्थानीय नीति के विरोध में 13 मई को मषाल जुलूस व 14 मई को झारखंड बंद को सफल बनाने के लिए तमाम मोरचा के पदाधिकारियों, सहयोगी दलों व झारखंड वासियों को बधाई दी गयी. मौके पर जिला सचिव जयनारायण महतो, केंद्रीय सदस्य मंटू यादव, पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक मांझी, मनोहर मुर्मू वासुदेव महतो, नरेश मंडल, हासिम अंसारी, मंसूर आलम, मदन मुंडा, सहदेव, महेश मांझी आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें