ePaper

Bokaro News :मेरिट अवार्ड समारोह में श्रेष्ठ 78 स्टूडेंट्स हुए सम्मानित

Updated at : 08 Dec 2024 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News :मेरिट अवार्ड समारोह में श्रेष्ठ 78 स्टूडेंट्स हुए सम्मानित

Bokaro News : बोकारो पब्लिक स्कूल सेक्टर-03 में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो पब्लिक स्कूल सेक्टर-03 में शनिवार को आयोजित मेरिट अवार्ड समारोह में शिक्षा, खेलकूद सहित विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 78 स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ सुधा शेखर ने दीप प्रज्वलित कर की. छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. विद्यालय के कुल 78 विद्यार्थियों को अपने अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कार व सम्मान से सम्मानित किया गया. बलराम, सुरभि राय, अंश राज, पूनम कुमारी, प्रशंसा चौबे व अरनव मोहन को वेस्ट इंगलिश स्पीकिंग, जय बाउरी. सगुन कुमारी, छवि, आदर्श कुमार, फलक परवीन व अभिराज सुमन को मोस्ट एक्टिव व सौरभ हांसदा, स्वाति कुमारी व नंदनी कुमारी को सबसे अनुशासित विद्यार्थी के रूप में उनको पुरस्कार प्रदान किया गया. कक्षा छह से सिद्धार्थ रमन, कनक कुमारी, हर्ष कुमार, अंकिता यादव, आयुष राज व अमनदीप शर्मा, कक्षा सात से प्रेम तिवारी, प्रिंस कुमार ठाकुर, आदित्य कुमार, मिहिर वर्णवाल, आकांक्षा व अबसार अकबर व कक्षा आठ से सुहानी कुमारी, सुहानी सिंह, भाग्यलक्ष्मी, फलक अफतार, पूजा दत्ता व श्वेता कुमारी को उनके शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया.

पुरस्कार से छात्रों को बेहतर प्रदर्शन की मिलती है प्रेरणा :

प्राचार्या डॉ. सुधा शेखर ने छात्र-छात्राओं व उनके माता-पिता को संबोधित करते हुए कहा : शिक्षा में पुरस्कार का विशेष महत्व होता है. इससे छात्रों को बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है. उन्होंने छात्रों और शिक्षकों द्वारा उनके समग्र प्रदर्शन के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की. कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक कैप्टन आरसी यादव, उप प्राचार्य विश्वजीत पाल, वरीय शिक्षक आरआर प्रसाद, केदार कुमार, अजीत कुमार झा, आशीष कुमार, अरविंद कुमार, पूनम चौधरी, उज्ज्वल प्रताप, आकाश कुमार मंडल, भानु प्रकाश आदि समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola