तलगड़िया : चास प्रखंड के तिवारीडीह में दो सौ वर्षो से स्व दीनानाथ तिवारी द्वारा स्थापित मां काली की पूजा हो रही है. पूजा को लेकर ग्रामीण जुटे हुए हैं. स्व तिवारी सर्वप्रथम बांस व पलास के खूंटा से छावनी बनाकर काली पूजा शुरू की थी. ग्रामीणों के सहयोग से काली मंदिर बनाया गया.
लोग सालों पर काली की पूजा अर्चना करते है. पूजा को सफल बनाने में पं राधा बल्लभ तिवारी, घनश्याम तिवारी, सुधीर चंद्र तिवारी, सुशील चंद्र तिवारी, उत्तम कुमार तिवारी, मनतोष तिवारी, एके तिवारी, उदय कुमार तिवारी, मंगलदेव तिवारी, आनंद तिवारी, भागवत तिवारी, जीवन कुमार, सुभाष तिवारी, राज कुमार तिवारी आदि ग्रामीण जुटे हुए हैं.