Bokaro News : ढोरी, कथारा और बीएंडके क्षेत्र के 53 सीसीएल कर्मी सेवानिवृत्त

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : सीसीएल ढोरी, कथारा और बीएंडके क्षेत्र के 53 कर्मी सेवानिवृत्त हुए.

विज्ञापन

सीसीएल ढोरी, कथारा और बीएंडके क्षेत्र के 53 कर्मी सेवानिवृत्त हुए. इन्हें प्रबंधन की ओर से शनिवार को समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. सेंट्रल कॉलोनी मकोली स्थित ऑफिसर्स क्लब में आयोजित कार्यक्रम में ढोरी क्षेत्र से एक अधिकारी सहित कुल 20 सेवानिवृत्त कर्मियों को अधिकारियों और श्रमिक प्रतिनिधियों ने शॉल ओढ़ा कर, माला पहना कर, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया. इसमें एसडीओसीएम से सीनियर मैनेजर उपेंद्र कुमार सहित सुभाष मुंडा, रंगीला राम, सुमेश्वर दुसाध, शिवनंदन केवट, बीरेंद्र कुमार सिंह, कन्हैया लाल, प्रभु रजक, सुखलाल महतो, रामेश्वर मोदी, एएडीओसीएम परियोजना से टिंकोरी चमार, कारू मिश्रा, रमेश कुमार, जीएम यूनिट से बुद्धदेव मुखर्जी, इमामुल मोमिन, एएओ ढोरी से मकसूद आलम, ढोरी खास से जगदीश महतो, लाल मोहन बाउरी, खेमन मुंडा, महाबीर महतो शामिल हैं. कार्मिक प्रबंधक अभिषेक सिन्हा ने कहा कि आप सभी के प्रयास से ही यह क्षेत्र ऊंचाई पर पहुंचा है. यूनियन प्रतिनिधियों ने मिलने वाला पैसा सुरक्षित रखने की बात कही. मौके पर कार्मिक प्रबंधक तौकीर आलम, फाइनेंस मैनेजर सतीश कुमार, प्रशांत, अरुण कुमार, आरके नायक, सुजय यादव, यूनियन प्रतिनिधि आर उनेश, गोवर्धन रविदास, जयनाथ मेहता, भीम महतो आदि मौजूद थे.

कथारा स्थित ऑफिसर्स क्लब में हुए कार्यक्रम में जीएम संजय कुमार सहित एसीसी सदस्यों ने सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. उपहार में श्रीफल, सेवानिवृत्त अवधि प्रमाण पत्र, धार्मिक पुस्तक, एक-एक पौधा दिया गया. सेवानिवृत्त कर्मियों में जीएम यूनिट के प्रत्यूष दास, कथारा वाशरी के शंभू यादव, नानू महतो, पैरो देवी, कथारा कोलियरी के पुसन ठाकुर, गोविंदपुर यूजी के रामेश्वर साव, राजकुमार यादव, राधी महतो, गोहिला, लकी महतो, सामे लाल, लक्ष्मण तुरी, विकास कुमार सिंह, नारायण महतो, जारंगडीह कोलियरी के नारायण चौधरी, घनश्याम महतो, श्रवण बाउरी, परमानंद राम, स्वांग कोलियरी के चछेदी मैंन, बाजू राम, स्वांग वाशरी के प्रमोद कुमार, राजन, बिरजू शामिल हैं. मौके पर एसओपी माधुरी मड़के, कार्मिक प्रबंधक सूर्यप्रताप सिंह, जीएम टीएस राहुल कुमार, अनुराग कुमार, एसीसी सदस्य समसुल हक, निजाम अंसारी, सचिन कुमार, खगेश्वर रजक, अजय रविदास सहित प्रदीप यादव, देवकी देवी, मीना देवी आदि थे. बीएंडके क्षेत्र के ऑफिसर्स क्लब में 10 सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी गयी. इसमें परमेश्वर महतो, ठाकुर दास हजाम, अजीत कुमार सिंह, राम कुमार सिंह, सुखवेंद्र सिंह, तन्मय डे, महफूज आलम, उत्तम कुमार, अगस्त राम व गोबर्धन शामिल हैं. इन्हें शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. बीएंडके एसओपी विनय रंजन टुडू ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मी भी सीसीएल परिवार के अभिन्न अंग हैं. मौके पर कार्मिक प्रबंधक पीएन सिंह, यूनियन नेता विजय भोई आदि मौजूद थे.

डीवीसी बोकारो थर्मल के तीन सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गयी विदाई

बोकारो थर्मल पावर प्लांट के तकनीकी भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में शनिवार को विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर सेवानिवृत्त तीन अधिकारियों और कर्मचारियों को विदाई दी गयी. इसमें विकास कुमार तिवारी, पवन देव मिश्रा और दिलीप कुमार शर्मा शामिल हैं. एचओपी सह मुख्य महाप्रबंधक सुशील कुमार अरजरिया ने इन्हें सम्मानित करते हुए उनके सुखमय भविष्य की कामना की. सभी को स्मृति चिह्न और उपहार दिया गया. इस अवसर पर विभिन्न विभागों के डीजीएम, वरीय प्रबंधक, यूनियन प्रतिनिधि और कर्मचारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola