Bokaro News : हरला थाना ने पकड़ा मिनी ट्रक में लदा 2.6 टन लोहा

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : 22 पीस में कटा हुआ था पाइप का लोहा, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

विज्ञापन

Bokaro News : सेक्टर नौ हरला थाना क्षेत्र में इंस्पेक्टर अनिल कच्छप के नेतृत्व में शनिवार की देर छापेमारी अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पुलिस ने एक मिनी ट्रक (डब्लूबी37डी-2868) के साथ लोड 2.6 टन कटा हुआ लोहा (22 पीस) का पाइप बरामद किया गया. पुलिस को देखकर वाहन चालक व चोर मिनी ट्रक छोड़कर फरार हो गये. इस संबंध में थाना के पुअनि सुनील कुमार सिंह के बयान पर ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. उद्भेदन के लिए हरला पुलिस ने दो टीम का गठन किया. इंस्पेक्टर श्री कच्छप ने बताया कि गश्ती दल शनिवार को गश्त लगा रही थी. रात्रि लगभग डेढ बजे पता चला कि पचौड़ा गांव के महली टोला के सटे नदी किनारे पानी पाइप लाइन को चोरों द्वारा काटा जा रहा है. गश्ती टीम को भेजा गया. सूचना सही थी. लोहे के पाइप को काट कर मिनी 407 ट्रक (WB37D-2868) में लोड किया गया था. कुछ लोहे के पाइप का टुकड़ा जमीन पर पड़ा था. पुलिस के आने की भनक मिलते ही चोर वाहन छोड़कर फरार हो गये. वाहन का हवा निकला हुआ है. रात्रि को वाहन की देखरेख में चौकीदार को लगाया गया. रविवार को वाहन के चक्का में हवा भरकर थाना लाया गया. वाहन पर बंगाल का नंबर लगा हुआ था. पुलिस जांच कर रही है कि चोरी का लोहा बंगाल में खपाया जाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola