जय श्री राम के घोष के साथ राजा राम की प्रतिमा विसर्जित

Updated:
विज्ञापन

मेला का समापन चास : सोलागीडीह तालाब में सोमवार को राजा राम की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इसके साथ ही रामराजा मेला समाप्त हो गया. मेला कमेटी के सदस्यों ने गाजे-बाजे के साथ हरि मंदिर से जुलूस निकाला. इस दौरान जय श्री राम के जयकारों से इलाका गूंजता रहा. कमेटी के सस्य डीजे की […]

विज्ञापन

मेला का समापन

आपके शहर में

विज्ञापन
चास : सोलागीडीह तालाब में सोमवार को राजा राम की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इसके साथ ही रामराजा मेला समाप्त हो गया. मेला कमेटी के सदस्यों ने गाजे-बाजे के साथ हरि मंदिर से जुलूस निकाला. इस दौरान जय श्री राम के जयकारों से इलाका गूंजता रहा. कमेटी के सस्य डीजे की धुन पर जमकर थिरके, वहीं मेनरोड में प्रतिमा के पहुंचते ही दर्जनों श्रद्धालुओं ने प्रतिमा की पूजा अर्चना की.
मेले के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ रही. मीना बाजार में लोगों ने खरीदारी की. कमेटी सदस्यों ने बताया कि मीना बाजार अभी एक-दो दिन और रहेगा. मौके पर बतौर अतिथि कांग्रेस नेत्री डॉ परिंदा, सामाजिक कार्यकर्ता राजू महतो, देबु पाल, अमर स्वर्णकार, राजेश घोषाल, जितेन दत्ता, संजय प्रमाणिक, रवि चौधरी, विपद मोदक, लक्खीकांत पाल, भक्ति सिंह, विकास मोदक, अक्षय मिश्रा, शंकर पाल आदि मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola