कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : रविवार देर रात को राम मंदिर सेक्टर वन के पास एक कार (जेएच 09 सी 4127) में अचानक आग लग गयी. गनीमत ये रही कि कार में सवार तीनों लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गये. कार चास से बोकारो की ओर आ रही थी. राम मंदिर के पास अचानक कार में चिंगारी […]
विज्ञापन
बोकारो : रविवार देर रात को राम मंदिर सेक्टर वन के पास एक कार (जेएच 09 सी 4127) में अचानक आग लग गयी. गनीमत ये रही कि कार में सवार तीनों लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गये. कार चास से बोकारो की ओर आ रही थी. राम मंदिर के पास अचानक कार में चिंगारी निकली और देखते ही देखते आग लग गयी.
आपके शहर में
विज्ञापन
चालक राकेश कुमार को कुछ जलने की बदबू आयी तो वह कार से निकले. कार से धुआं निकलते देख कार में सवार अन्य लोगों को बाहर निकाला. अग्निशमन विभाग को सूचना दी. 10 मिनट के अंदर कार को आग की तेज लपटों ने घेर लिया. जब तक अग्निशमन की गाड़ी पहुंची, कार का ज्यादातर हिस्सा जल चुका था. बताया जा रहा है कि श्री राकेश चास से बोकारो निजी कार्य से जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन