बीएसएल : टेंडर के लिए अब देशी-विदेशी ठेकेदारों को लेना होगा डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट

Updated at : 13 Feb 2020 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
बीएसएल : टेंडर के लिए अब देशी-विदेशी ठेकेदारों को लेना होगा डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट

सुनील तिवारी, बोकारो बोकारो स्टील प्लांट में अब टेंडर लेने के लिए देशी-विदेशी ठेकेदारों को डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) लेना होगा. बीएसएल प्रबंधन ने इससे संबंधित नोटिस गुरुवार को जारी कर दी है. एक मार्च 2020 से बीएसएल में टेंडर लेने के लिए विक्रेता का डीएससी अनिवार्य होगा. बोकारो स्टील प्लांट के एसआरएम पोर्टल पर […]

विज्ञापन

सुनील तिवारी, बोकारो

बोकारो स्टील प्लांट में अब टेंडर लेने के लिए देशी-विदेशी ठेकेदारों को डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) लेना होगा. बीएसएल प्रबंधन ने इससे संबंधित नोटिस गुरुवार को जारी कर दी है. एक मार्च 2020 से बीएसएल में टेंडर लेने के लिए विक्रेता का डीएससी अनिवार्य होगा.

बोकारो स्टील प्लांट के एसआरएम पोर्टल पर डीएससी की पुष्टि नहीं करने वाले विक्रेता एक मार्च 2020 से नयी उन्नत एसआरएम प्रणाली में अपनी बोलियां प्रस्तुत नहीं कर सकेंगे. साथ ही, उन्हें निविदा भी निर्गत नहीं की जा सकेगी. इसलिए विक्रता को डीएससी लेना ही होगा.

सार्वजनिक सूचना हुई जारी

बोकारो स्टील प्लांट ने चरणबद्ध तरीके से एक मार्च 2020 से अपने ई-टेंडरिंग (एसआरएम) प्लेटफार्म पर डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट की आवश्यकता को लागू करने की बात गुरुवार को सार्वजनिक सूचना जारी कर कही है. बीएसएल के मुख्य महाप्रबंधक-सामग्री प्रबंधन की ओर से सूचना जारी की गयी है.

एसआरएम पोर्टल पर पुष्टि करें

बीएसएल प्रबंधन ने विदेशी विक्रेताओं सहित सभी विक्रेताओं से अनुरोध किया है कि वे भारत सरकार से प्रमाणित डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) की खरीद करें और बोकारो स्टील प्लांट के एसआरएम पोर्टल पर पुष्टि करें. इसके लिए विक्रेता को 29 फरवरी 2020 तक का समय दिया गया है.

ई-टेंडरिंग पोर्टल पर अटैचमेंट

डीएससी की मार्गदर्शन के लिए विक्रेता बीएसएल के ई-टेंडरिंग पोर्टल पर अटैचमेंट देख सकते हैं. विस्तृत जानकारी के लिए मो. अली अकबर (मोबाइल नंबर 88730022429), मनोज मंडल (मोबाइल नंबर 8986875169), नरेंद्र कुमार (मोबाइल नंबर 8986872335) व रचक पांडे (मोबाइल नंबर 8986875437) से संपर्क किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola