झारखंड : बोकारो के पेटरवार में पिता ने अपनी ही दो बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी

फुसरो : झारखंड के बोकारो जिला के पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी मेन रोड निवासी मनशु कुमार सोनी ने अपनी दो मासूम बच्चियों की गला दबाकर हत्या कर दी है. घटना बुधवार रात लगभग 11:30 बजे की बतायी जा रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मनशु घर में सोया था. अचानक […]
फुसरो : झारखंड के बोकारो जिला के पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी मेन रोड निवासी मनशु कुमार सोनी ने अपनी दो मासूम बच्चियों की गला दबाकर हत्या कर दी है. घटना बुधवार रात लगभग 11:30 बजे की बतायी जा रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मनशु घर में सोया था. अचानक उठा और अपनी दो बेटियों को एक-एक कर उठाकर पास की झाड़ियों में ले गया और वहां उनकी गला दबाकर हत्या कर दी.
दोनों बच्चियों के नाम प्रिया कुमारी (15) और किरण कुमारी (12) हैं. अपने पिता को इस नृशंस कांड को अंजाम देता देख उसके मनशु के दोनों बेटे चिल्लाने लगे. उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग घर से निकले. देखा कि मनशु ने अपनी दो बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी है.
आसपास के लोगों ने दोनों बच्चियों को सीसीएल के रिजनल करगली अस्पताल में भर्ती कराया. यहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया. लोगों ने बच्चियों के शव को सीसीएल सेंट्रल अस्पताल ढोरी के मोर्चरी में रखवा दिया.
मनशु ने बताया कि वह पारिवारिक कलह की वजह से अक्सर तनाव में रहता था. इसलिए उसने अपनी दोनों बेटियों को मार डाला. घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने मनशु पर अपने गुस्से का इजहार करने की कोशिश की, लेकिन बेरमो की पुलिस ने उसे भीड़ से बचा लिया. आरोपी मनशु को बेरमो पुलिस ने पेटरवार पुलिस को सौंप दिया.
इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. आसपास के लोग भी मर्माहत हैं. दोनों बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया जायेगा. मनशु के घर में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटी है. मनशु का पैतृक गांव अंगवाली बताया जाता है. वह फुसरो स्थित यूको बैंक के समीप कपड़े की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




